Sanam Teri Kasam: फिल्म की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक प्रेम कहानी जो ज्यादा दिनों…

Harshvardhan Rane on Sanam Teri Kasam success
Sanam Teri Kasam: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म के गाने, सीन्स को दर्शक सोशल मीडिया पर शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं. फिल्म ने 11 दिन में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
Sanam Teri Kasam: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया और ना ही दर्शकों ने फिल्म को नोटिस किया. हालांकि धीरे-धीरे ये एक कल्ट क्लासिक बन गई. दर्शकों ने फिल्म को खूब सारा प्यार दिया और इसकी कहानी, गाने, डायलॉग सबकी सराहना की. बीते कुछ सालों में फिल्म की लोकप्रियता काफी बढ़ी है. अब मेकर्स ने 7 फरवरी को इसे दोबारा से रिलीज किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने रिएक्ट किया है.
सनम तेरी कसम की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने किया रिएक्ट
‘सनम तेरी कसम’ को जब री-रिलीज किया गया तो दर्शकों का जो इसपर रिएक्शन आया, वह देखकर हर कोई हैरान रह गया. सिनेमाघरों से कई वीडियोज सामने आए, जिसमें फिल्म देखकर फैंस रोते नजर आए. कई दर्शक फिल्म के रि-रिलीज पर जश्न मनाते दिखे. हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर लिखा, “एक प्रेम कहानी जो ज्यादा दिनों तक टिकने के लिए नहीं थी, लेकिन देखो 10 दिन बाद भी हर पल वैसे ही महसूस हो रहा है जैसे पहली बार हुआ था.” पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह फिल्म मास्टरपीस है. एक यूजर ने लिखा, इंदर औऱ सरू हमेशा हमारे दिल में रहेंगे. एक यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर फिल्म.
सनम तेरी कसम का डे वाइज कलेक्शन जानें-
- कलेक्शन डे वन- 4 करोड़ रुपये
- कलेक्शन डे टू- 5.25 करोड़ रुपये
- कलेक्शन डे थ्री- 5.75 करोड़ रुपये
- कलेक्शन डे फोर- 3.15 करोड़ रुपये
- कलेक्शन डे फाइव- 2.85 करोड़ रुपये
- कलेक्शन छठा दिन- 2.75 करोड़ रुपये
- कलेक्शन सातवां दिन- 2.40 करोड़ रुपये
- कलेक्शन आठवां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
- कलेक्शन नौवां दिन- 1.50 करोड़ रुपये
- कलेक्शन दसवां दिन- 1.60 करोड़ रुपये
- कलेक्शन 11वां दिन- 75 लाख
कुल कमाई- 31.25 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










