Sanam Teri Kasam Box Office Day 14: क्या रहा 14वें दिन सनम तेरी कसम का हाल? अब लाखों में सिमटी कमाई

Sanam Teri Kasam Box Office Day 14
Sanam Teri Kasam Box Office Day 14: ‘सनम तेरी कसम’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर घट रही है. फिल्म के रिलीज को 14 दिन गए है. मूवी में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने मुख्य भूमिका निभाई है.
Sanam Teri Kasam Box Office Day 14: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ दोबारा सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म अपना जादू बड़े पर्दे पर चला रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा बज है. फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की परफॉर्मेंस को कई बड़े स्टार्स ने सराहा है. फिल्म के री-रिलीज पर इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. राधिका राव और विनय सप्रू की मूवी ने सोहम शाह की तुम्बाड के कलेक्शन को पार कर लिया है. फिल्म के रिलीज को 14 दिन हो गए है.
सनम तेरी कसम का 14वें दिन का कलेक्शन
‘सनम तेरी कसम’ के साथ पुराने फैंस के साथ-साथ नये फैंस भी जुड़ गए हैं. नॉस्टैल्जिया फैक्टर ने थिएटरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ा दी है. फिल्म के री-रिलीज को सबसे ज्यादा फायदा युवाओं और पुराने फैंस की वजह से मिल रहा. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन मूवी ने 35 लाख रुपये की कमाई कर सकती है. इस लमय थियेटर में छावा चली रही है. इसके अलावा मेरे हसबैंड की बीवी भी 21 फरवरी को रिलीज हो रही है, जो सनम तेरी कसम को कड़ी टक्कर देगी.
- सनम तेरी कसम पहला दिन- 5.25 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम चौथा दिन- 3.15 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 5वां दिन- 2.85 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम छठा दिन- 2.75 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 7वां दिन- 2.40 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 8वां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 9वें दिन- 1.50 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 10वें दिन- 1.60 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 11वें दिन- 75 लाख
- सनम तेरी कसम 12वें दिन- 65 लाख
- सनम तेरी कसम 13वें दिन- 65 लाख
- सनम तेरी कसम 14वें दिन- 35 लाख
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










