Sanam Teri Kasam के री-रिलीज पर अमिताभ बच्चन ने किया रिएक्ट, हर्षवर्धन राणे बोले- भगवान ने नोटिस किया

Amitabh Bachchan on Sanam Teri Kasam
Sanam Teri Kasam: सनम तेरी कसम को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही. फिल्म के गाने, सीन्स फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं. अब अमिताभ बच्चन ने इसपर रिएक्ट किया है.
Sanam Teri Kasam: साल 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम एक ऐसी फिल्म है, जिसके दोबारा रिलीज होने पर सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लग गई. युवा वर्ग और रोमांटिक फिल्मों के फैंस फिल्म को ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज आए, जिसमें थियेटर के अंदर दर्शक फिल्म के गानों पर झूमते और इमोशनल सीन्स पर भावुक होते दिखे. फिल्म को अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना सपोर्ट दिया है.
सनम तेरी कसम को मिला अमिताभ बच्चन का साथ
सनम तेरी कसम में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी फैंस के दिलों को छू गई. फिल्म को हाल ही में जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर का सपोर्ट मिला था. अब फिल्म को अमिताभ बच्चन का सपोर्ट मिला है. शनिवार को बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस री-रिलीज के लिए सभी को शुभकामनाए. इस पर हर्षवर्धन राणे ने कमेंट बॉक्स में लिखा, भगवान ने नोटिस किया. साथ ही में उन्होंने लाल हार्ट वाला इमोजी भी बनाया. बिग बी का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विनय सप्रू ने कही ये बात
ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में विनय सप्रू ने बताया कि , “जब हम इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, तो राधिका राव और मैं सोच रहे थे कि आमतौर पर प्रेम कहानियों में दो ही बड़े संघर्ष दिखाए जाते हैं—या तो माता-पिता शादी के खिलाफ होते हैं, या फिर अमीरी-गरीबी का अंतर होता है. अधिकतर फिल्मों में यही दो मुख्य टकराव होते हैं. लेकिन जब हम इस कहानी को लिख रहे थे, तो हमें सही संघर्ष का बिंदु नहीं मिल रहा था. इस दौरान हम शिव पुराण पढ़ रहे थे और उसमें एक अध्याय में हमें एक अनोखी बात पता चली—अगर कोई पिता अपनी बेटी की शादी को आशीर्वाद नहीं देता, तो भले ही शादी देवताओं की हो, वह सफल नहीं होगी. यही घटना शिव पुराण में भगवान शिव के साथ हुई थी. लेकिन जब कोई पिता अपनी बेटी की शादी को आशीर्वाद देता है, तो वह विवाह शिव- पार्वती की तरह एक अमर प्रेम कहानी बन जाता है.”
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










