Salman Khan Death Threat: 'कार में बम लगाकर उड़ा देंगे…', सलमान पर फिर मंडराया खतरा, जान से मारने की मिली धमकी

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Apr 2025 11:23 AM

विज्ञापन

Salman Khan

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. ये खबर जानकर फैंस काफी घबरा गए हैं. हाल ही में सलमान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करने में नाकाम रही.

विज्ञापन

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई. इस बीच भाईजान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस की मानें तो मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर एक मैसेज आया, जिसमें एक्टर को मारने की धमकी दी गई है. इस मैसेज में एक्टर के घर घुसकर उनकी जान लेने की बात कही गई है. साथ ही सलमान के कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है.

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. वर्ली पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है और पुलिस इस मामले में जांच में लग गई है. हालांकि ये क्लियर नहीं हो पाया है कि ये धमकी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली है या नहीं. पिछले लगातार 12 महीनों से एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. ये धमकी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली थी. साल 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से बिश्नोई गैंग उनके पीछे पड़ी है.

जान से मारने की धमकियों पर क्या बोले थे सलमान खान

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से अबतक कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने मिल रही धमकियों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था कि ”भगवान, अल्लाह सब उनपर है. जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है. बस यही है. कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेने चलना पड़ता है, बस वही दिक्कत हो जाती है.”

यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola