Saiyaara Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सैयारा ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप, कमाई चौंकाने वाली

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Jul 2025 7:18 AM

विज्ञापन

Saiyaara Final Box Office Collection

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे, अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. रोमांटिक ड्रामा साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने अब तक कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: मोहित सूरी की फिल्म “सैयारा” को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए हैं और यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है. भारत भर में सैकड़ों हाउसफुल शोज के साथ, “सैयारा” ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह रोमांटिक ड्रामा साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. इसकी कमाई का सिलसिला अभी शुरू ही हुआ है. आइये जानते हैं दुनिया भर ने इसने क्या कमाल दिखाया.

सैयारा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैयारा ने भारत में अपने पहले दो दिनों में 48 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म निर्माताओं के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 35 करोड़ और कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 84 करोड़ हो गई. वहीं दुनियाभर में मूवी की कुल कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा 115 करोड़ हो गई. इसने सनी देओल की हालिया रिलीज ‘जाट’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

सैयारा के लिए आगे मील के पत्थर

सैयारा के लिए सोमवार की शुरुआत अच्छी रही है, Sacnilk ने दोपहर 2 बजे तक 4.5 करोड़ की कमाई की सूचना दी है. इसका मतलब है कि फिल्म मंडे टेस्ट को पास कर लेगी. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो सैयारा जल्द ही अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 (144 करोड़) और स्काई फोर्स (168 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है. सलमान खान की सिकंदर (176 करोड़) भी फिल्म के लिए बहुत दूर नहीं है. सैयारा अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फ़िल्म है. यह यशराज फिल्म्स और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी की ओर से निर्मित है. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली.

यह भी पढ़ें- War 2 और Coolie के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिजनेस ऐसे ही…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola