Saiyaara Final Box Office Collection: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, सैयारा का 60 करोड़ बजट, 31 दिनों में कलेक्शन बस इतना

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Aug 2025 8:31 AM

विज्ञापन

Saiyaara Final Box Office Collection

Saiyaara Final Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए कई बिग बजट फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. फिल्म अब सुस्त पड़ गई है और इसके आंकड़े लाखों में आ रहे हैं. ऐसे में आइये जानते हैं इसका फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

विज्ञापन

Saiyaara Final Box Office Collection: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे, अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने वर्ल्डवाइड सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब कुली और वॉर 2 की रिलीज के बाद ये थियेटर्स में सुस्त पड़ गई है. इसलिए तो इसकी कमाई लाखों में सिमट गई. आइये जानते हैं इसका फाइनल कलेक्शन.

सैयारा का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिनेमाघरों में 31 दिन पूरे करने के बाद, सैयारा ने दमदार शुरुआत और पहले चार हफ्तों में सम्मानजनक कमाई के दम पर लगभग 324.4 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 547 करोड़ तक पहुंच गया है. ओवरसीज में इसने 157 करोड़ कमाए हैं. रजनीकांत की कुली और जूनियर एनटीर की वॉर 2 के कारण इसकी कमाई पर ब्रेक लगा है.

सैयारा के बारे में

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्माण अक्षय विधानी ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया हैय इसमें गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, वरुण बडोला और शाद रंधावा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फैंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने इसे बेस्ट फिल्म बताया और कलाकारों की प्रशंसा की. बॉलीवुड सेलेब्स भी मूवी के मूरीद हुए. आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर, अनिल कपूर, अनुराग कश्यप जैसे स्टार्स ने तारीफ की. इस फिल्म ने रेट 2, जाट, केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी

यह भी पढ़ें- Gadar 3 से कटा अमीषा पटेल का पत्ता, सकीना की कास्टिंग पर गदर 3 के डायरेक्टर बोले- उनके किरदार के…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola