Saiyaara की सफलता के बीच आलिया भट्ट ने इन 2 शख्स को किया कॉल, रणबीर कपूर ने मोहित सूरी से कही ये बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Aug 2025 1:33 PM
Alia Bhatt on Saiyaara
Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने 15 दिनों में 280 करोड़ की कमाई कर ली है. शुरुआती दिनों में धमाकेदार कलेक्शन के बाद अब रफ्तार धीमी हो गई है. इस बीच डायरेक्टर मोहित सूरी ने बताया कि फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने उनकी जमकर तारीफ की.
Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा का क्रेज अभी सोशल मीडिया पर थमा नहीं है. 18 जुलाई को फिल्म थिएटर्स में आई थी और अब फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं. इसने 280 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मूवी को बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते हो गए है. शुरुआती दिनों में मूवी ने जबरदस्त कमाई किया और ये स्पीड कुछ दिनों तक बना रहा. हालांकि अब मूवी की कमाई घटती जा रही है. इस बीच निर्देशक मोहित सूरी ने बताया कि मूवी देखने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने उनसे क्या कहा था.
आलिया भट्ट ने सैयारा देखकर मोहित सूरी से क्या बोला?
एनडीटीवी संग एक इंटरव्यू में मोहित सूरी ने बताया कि सैयारा देखने के बाद आलिया भट्ट का क्या रिएक्शन था. उन्होंने बताया, वह थिएटर फिल्म देखने गई थी. मैंने उन्हें ट्रायल स्क्रीनिंग में बुलाया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह थिएटर जाकर मूवी देखेगी. मूवी देखने के बाद उन्होंने बहुत तारीफ की. उन्होंने दोनों एक्टर्स का नंबर लिया और उनसे बात की. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफ की. मोहित ने आगे बताया, उन्होंने ये फिल्म रणबीर को भी दिखाया. आलिया ने इस फिल्म को शुरुआत से ही सपोर्ट किया है.
रणबीर कपूर ने सैयारा की तारीफ की
मोहित सूरी ने बताया कि रणबीर कपूर ने फिल्म देखने के बाद उन्हें फोन कर कहा, अभी तुझे बहुत फिल्में बनानी है. अभी थोड़ा आराम से काम कर. एंजॉय कर. साथ ही एक्टर ने फिल्म की काफी तारीफ की. वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर बेहद स्टाइलिश और हैंडसम दिखे. उन्होंने पैपराजी को पोज दिया और उनसे पूछा कि- सैयारा देख ली क्या. इस वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










