Saif Ali Khan Attack: हमले के बाद सैफ ऑटो से अस्पताल क्यों गए थे? एक्टर बोले- जब तक कि आप रात में बाहर…
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2025 9:52 AM
Saif Ali Khan
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को आधी रात में उन पर चाकू से हमला हुआ था. एक चोर उनके घर घुस आया था और दोनों के बीच हाथापाई हुई थी. हमले के बाद एक्टर ऑटो से अस्पताल गए थे और किस वजह से ऑटो गए थे, इस बारे में सैफ ने बात की.
16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर आधी रात को एक चोर घुस आया था. इस दौरान उस चोर ने उनपर हमला किया और इसमें एक्टर को छह जगह चोट आई थी. हमले के बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था और वहां उनकी सर्जरी हुई थी. अब एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि अटैक के बाद ऑटो से अस्पताल क्यों गए थे.
सैफ अली खान के घर पर हमले के वक्त कोई ड्राइवर क्यों नहीं था?
सैफ अली खान पर जब हमला हुआ तो वह ऑटो से लीलावती अस्पताल गए थे क्योंकि उनके घर पर ड्राइवर नहीं था. दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए इसपर एक्टर ने कहा, ”पूरी रात घर पर कोई नहीं रूकता. सबको घर जाना होता है. हमारे घर में कुछ लोग रहते हैं, लेकिन ड्राइवर नहीं. जब तक कि आप रात में बाहर न जा रहे हों या कोई जरूरी काम न हो, तब आप उन्हें घर पर ही रहने के लिए कहते हैं. मैं गाड़ी चला लेता अगर मुझे चाभी मिल जाती. सौभाग्य से, मुझे ऐसा नहीं मिला. मुझे शायद अपनी पीठ को ज्यादा नहीं हिलाना चाहिए था. मैं पूरी तरह से होश में था. ड्राइवर को पहुंचने में समय लगता, इसलिए ऑटो लिया.”
सैफ अली खान इतनी जल्दी कैसे ठीक हो गए?
सैफ अली खान ने अपने जल्दी ठीक होने पर लोगों को हैरान होने पर बात की. एक्टर ने कहा, ”मुझे लगता है कि इस तरह की किसी भी चीज पर सबकी रिएक्शन होगी. कुछ लोग इसका मजाक उड़ाएंगे. कुछ लोग इसका विश्वास नहीं करेंगे, लोग मजाक उड़ाएंगे. मुझे लगता है कि ये ठीक है क्योंकि यही दुनिया को रंग देता है. ऐसा कुछ होने पर लोगों की सहानुभूतिपूर्ण होती, तो ये सपाट और नीरस होती. मैंने इसकी उम्मीद की और इसपर रिएक्ट करने की कोई जरूरत नहीं है.”
यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Attack: सैफ ने सुनाया उस खौफनाक रात की कहानी, बताया- जेह रो रहा था और नैनी चीख रही थी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










