Saif Ali Khan Attack: आधी रात में सैफ को जख्मी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला कितने रुपये का इनाम?

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jan 2025 8:46 AM

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack

सैफ अली खान को जख्मी हालत में जिस ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया था, उसे इनाम दिया गया है. उस ऑटो ड्राइवर नें बताया था कि जब उसने एक्टर को देखा तो वह खून से लथपथ थे.

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान और करीना कपूर का परिवार इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. 16 जनवरी को सैफ पर उनके घर पर हमला हुआ था. एक चोर चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसा था. हालांकि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ, लेकिन सैफ और चोर में हुई हाथापाई में एक्टर घायल हो गए. पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच जिस ऑटो ड्राइवर ने एक्टर को आधी रात में हॉस्पिटल पहुंचाया था, उसे 11,000 रुपये का इनाम मिला है.

सैफ अली खान को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला इनाम

16 जनवरी की रात को जब सैफ अली खान पर हमला हुआ था और वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे. तब एक्टर अपने बेटे तैमूर के साथ हॉस्पिटल गए थे. जिस ऑटो ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था, उसका नाम भजन सिंह राणा था. अब एक संस्था ने उनके काम की तारीफ की और उन्हें इनाम में 11,000 रुपये का नकद दिया. आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भजन राणा ने बताया कि, मुझे बहुत गर्व हो रहा है और मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ मेरी लाइफ में होगा. इस उपलब्धि ने मुझे बहुत खुशी दी है.”

भजन सिंह ने कहा था- पैसा जान से बढ़कर नहीं होता

भजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह सैफ अली खान के बिल्डिंग से जा रहे थे, तब एक औरत ने ऑटो के लिए बुलाया था. जिसे बाद सैफ अली खान उनके ऑटो में आकर बैठे थे. उन्होंने व्हाइट कुर्ता पहना था और खून से लथपथ थे. वह बहुत दर्द में थे और उन्होंने मुझे लीलावती अस्पताल ले जाने के लिए कहा. मैं उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले गया. मैंने उससे पैसे भी नहीं लिए. पैसा जान से बढ़कर नहीं होता. उसकी गर्दन, हाथ और पीठ से खून बह रहा था. उसके उतरने के बाद मैंने ऑटो साफ किया.”

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ हमले के बाद मीडिया पर क्यों नाराज हुई करीना कपूर? बोलीं- भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola