Saif Ali Khan Attack: सैफ हमले के बाद मीडिया पर क्यों नाराज हुई करीना कपूर? बोलीं- भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…

Updated:
विज्ञापन

Kareena Kapoor angry on paparazzi

सैफ अली खान का इलाज अभी हॉस्पिटल में चल रहा है. 16 जनवरी को एक्टर पर उनके घर में हमला हुआ था. इस बीच करीना कपूर ने पैपराजी पर नाराजगी जताई है. आखिर किस वजह से वह मीडिया पर नाराज हुई, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके घर में उनपर हमला हुआ था. इसमें सैफ बुरी तरह जख्मी हो गए थे और अभी उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अभी उनकी हालत ठीक है औऱ वह रिकवर कर रहे हैं. इस बीच लगातार हॉस्पिटल और सैफ-करीना के घर के बाहर से पैपराजी वीडियोज शेयर कर रहे हैं. अब करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडिय को री-शेयर कर पैपराजी पर की क्लास लगा दी. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट भी कर दी. लेकिन उन्होंने क्या लिखा था, आपको बताते हैं.

पैपराजी पर नाराज हुई करीना कपूर

दरअसल, करीना कपूर ने पहले अपने एक पोस्ट में मीडिया और पैपराजी से प्राइवेसी देने के लिए कहा था. हालांकि पैपराजी और मीडिया लगातार हॉस्पिटल और उनके घर के बाहर से वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं. ऐसे में एक वीडियो ने बेबो का ध्यान अपनी ओर खींचा. एक्ट्रेस ने उस वीडियो की री-शेयर कर अपने इंस्टा पर लिखा, ”प्लीज स्टॉप दिस. अब इसे बंद करो. थोड़ा तो दिल तो रखो. भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो.” उनको ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सैफ अली खान पर हमले करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सैफ अली खान पर हमला करने वाले इंसान को मुंबई पुलिस ने रविवार को ठाणे के पास से गिरफ्तार किया था. आरोपी 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर भारत में अवैध रूप से रह रहा था. दरअसल, 16 जनवरी को शरीफुल चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था. वह सीढ़ियों से चढ़कर और एसी डक्ट के सहारे 12वीं मंजिल पर पहुंचा था. जिसके बाद वह सैफ के घर में बाथरूम की खिड़की से घुसा था. इस दौरान सैफ के स्टाफ ने उसे देख लिया और एक्टर को बता दिया. जिसके बाद एक्टर और उसमें हाथापाई हुई और एक्टर को उसने चाकू से मार दिया.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola