Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर राउडी राठौर का सीक्वल 13 साल बाद, साउथ डायरेक्टर करेगा डायरेक्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
Rowdy Rathore 2

Rowdy Rathore 2

Rowdy Rathore 2: फिल्म राउडी राठौर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है. अक्षय कुमार की 2012 की सुपरहिट फिल्म ने जबरदस्त एक्शन, कॉमेडी और उनके डबल रोल विक्रम राठौड़ व शिवा के अंदाज से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था. अब इसका सीक्वल पूरी तरह फाइनल हो चुका है.

विज्ञापन

Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार की 2012 की सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर ने अपने दमदार एक्शन, कॉमेडी और डबल रोल वाले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे. अक्षय फिल्म में डबल रोल विक्रम राठौड़ और शिवा के किरदार में दिखे थे. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आया था. अब फैंस के लिए गुडन्यूज है. फिल्म का सीक्वल पूरी तरह फाइनल हो चुका है और जल्द ही इसे लेकर मेकर्स ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे.

राउडी राठौर की स्क्रिप्ट हुई पूरी

एक इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक राउडी राठौर के मेकर्स ने आखिरकार इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट लॉक कर दी है. सोर्स ने बताया, “राउडी राठौर के प्रोड्यूसर्स ने आखिरकार इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है. उन्हें इस स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि यह आने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट बनने वाला है.” रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का निर्देशन प्रेम करेंगे, जो इन दिनों फिल्म केडी – द डेविल का निर्देशन कर रहे. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राउडी राठौर के निर्माता शबीना खान और संजय लीला भंसाली ने फिल्म को कैंसिल कर दिया था. हालांकि लेटेस्ट अपडेट की मानें तो फिल्म का स्क्रिप्ट पूरा हो गया है.

राउडी राठौर ने दुनियाभर में कितनी कमाई की थी?

प्रभु देवा की ओर से निर्देशित फिल्म राउडी राठौर साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ये फिल्म सुपरहिट हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 45 करोड़ बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 198 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब 13 साल बाद इसका दूसरा पार्ट तैयार हो रहा है. फिलहाल ज्यादा अपडेट्स का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर गरजी वॉर 2, ऋतिक और एनटीआर ने सलमान की फिल्म भारत को पछाड़ा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola