Ridhi Dogra Birthday: जब एक्टिंग के लिए छोड़नी पड़ी एड एजेंसी की नौकरी, ऐसे बनी जवान की कावेरी अम्मा

Ridhi Dogra Birthday: नुसरत, प्रिया और आस्था जैसे बेहतरीन किरदार निभाने वाली रिद्धि डोगरा इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं. आज रिद्धि डोगरा का जन्मदिन है. उनका जन्म 22 सितंबर 1984 को दिल्ली में हुआ था.
Ridhi Dogra Birthday: असुर, मर्यादा: लेकिन कब तक? दिया और बाती हम और द मैरिड वूमेन जैसे सीरीज और शोज के लिए मशहूर एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा है. एक्ट्रेस ने अब तक अपने एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन सीरीज, सीरियल और फिल्मों में अभिनय किया है. आज रिद्धि डोगरा 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस दिवंगत बीजेपी सांसद अरुण जेटली की भतीजी हैं. रिद्धि ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि रिद्धि डोगरा ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से नहीं बल्कि एड एजेंसी में नौकरी करने से की थी. आइए उनके बर्थडे स्पेशल पर बताते हैं उनके करियर के बारे में सबकुछ.
रिद्धि डोगरा की पर्सनल लाइफ
रिद्धि डोगरा का जन्म 22 सितंबर 1984 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने कमला नेहरू कॉलेज से साइकोलॉजी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया था. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस ने श्यामक डावर डांस इंस्टीट्यूट में डांसर थीं. उनके निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2011 में राकेश बापट से शादी किया था. दोनों को इंडस्ट्री के एक आइडल कपल के रूप में माना जाता था. लेकिन दोनों के रिश्ते ने 8 साल बाद साल 2019 में दम तोड़ दिया और ये दोनों अलग हो गए थे.
Also Read: OTT Releases This week: इस वीकेंड एक मिनट नहीं होंगे बोर… रिलीज हुई है 5 नई फिल्में और वेब सीरीज
रिद्धि डोगरा की फिल्में और शोज
रिद्धि डोगरा ने साल 2007 में ‘झूमे जिया रे’ में हिमानी के किरदार से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2008 में राधा की बिटिया कुछ कर दिखाएंगी में काम किया. लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2010 में सीरियल मर्यादा: लेकिन कब तक? प्रिया का किरदार निभाकर मिला. इसके अलावा रिद्धि साल 2013 में नाच बलिए सीजन 6 में कंटेस्टेंट भी रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर साल 2023 की फिल्म जवान में कावेरी अम्मा के रोल में नजर आई थीं. दर्शकों ने एक्ट्रेस के किरदार को खूब सरहाया था. अब 15 सितंबर को एक्ट्रेस विक्रांत मेसी की द साबरमती रिपोर्ट में भी नजर आएंगी.
रिद्धि डोगरा कैसे बनी एक्टर
रिद्धि डोगरा ने अपनी सीरीज पिचर्स के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि एक्टर बनने से पहले वह एक एड एजेंसी में काम करती थीं. लेकिन दूसरों की शर्तों पर न चलने के लिए उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी थी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने कहा कि, “मुझे याद है कि मेरे बॉस ने मुझे यह कहते हुए मना कर दिया था कि यह सही नहीं है, और यह गलत है, जबकि मैं इतनी मेहनत कर रही थी. मेरे दिमाग में सबसे पहला विचार यह आया कि वह कौन होते हैं यह तय करने वाले कि क्या सही है और क्या गलत? क्रिएटिविटी सब्जेक्टिव होती है. उस दिन मैंने वहां से जाने का फैसला किया क्योंकि मैं वहां नहीं रहना चाहती थी. मैं एक एक्टर हूं और यहीं से मेरी शुरुआत हुई.”
रिद्धि डोगरा को प्रभात खबर की तरफ से बेहतर स्वास्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










