सिद्धार्थ रॉय कपूर के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई Rashmika Mandanna, फैंस बोले- कौन सी फिल्म की है तैयारी?

रश्मिका मंदाना साउथ फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी काम कर रही है. रश्मिका सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई. उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि अब वो किस फिल्म की तैयारी कर रही है.
Rashmika Mandanna video: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुड बॉय का पहला लुक हाल ही में रिलीज हुआ था. मूवी में वो अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता है. एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बेताब है. इस बीच एक्ट्रेस सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapoor) के खार ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई. जिसके बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे.
रॉय कपूर फिल्म्स के ऑफिस के बाहर दिखी रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग फिल्म पुष्पा: द राइज के बाद हिन्दी बेल्ट में काफी बढ़ी है. साउथ फिल्मों के अलावा रश्मिका बॉलीवुड में भी काम कर रही है. उन्होंने दो बॉलीवुड फिल्में पूरी कर चुकी है. एक्ट्रेस को सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई. इस दौरान वो ब्लैक पैंट के साथ स्टाइलिश टॉप में दिखी.
Rashmika Mandanna visits Siddharth Roy Kapoor's office in Mumbai
Read @ANI Story | https://t.co/88aYt3281F#RashmikaMandanna #SiddharthRoyKapoor #PushpaTheRise pic.twitter.com/vFwxaJlWAU
— ANI Digital (@ani_digital) August 2, 2022
रश्मिका मंदाना का वीडियो
सेलिब्रेटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने रश्मिका मंदाना का वीडियो पोस्ट किया है. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कौन सी फिल्म की है तैयारी. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपका बहुत बड़ा फैन हूं. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आपको बॉलीवुड फिल्म में देखने का इंतजार है.
https://www.instagram.com/p/CgtfG1kFJFG/
रश्मिका मंदाना की फिल्म गुड बॉय एक पारिवारिक फिल्म है. इसमें उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है. इसके अलावा वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में नजर आएंगी. दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. वहीं, वो एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रही है.
Also Read: अनुपम खेर ने रश्मिका मंदाना के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए किया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस ने दिया फिर ये रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में काम करने जा रही है. वहीं एक्ट्रेस की फिल्म सीता रामम 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें उनके साथ दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर है. इसके अलावा व अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा: द रूल में दिखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




