Rasha Thadani: रवीना टंडन की बेटी में दिखती है एक साथ तीन एक्ट्रेसेस की झलक, यकीन न हो खुद देख लें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन
Rasha Thadani new tattoo

Rasha Thadani new tattoo

Rasha Thadani: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही ‘आजाद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. इस फिल्म में वह अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.

विज्ञापन

Rasha Thadani: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन के दीवानों की देश में कोई कमी नहीं है. ऐसे में अब जल्द ही बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, जो अपनी पहली डेब्यू फिल्म से पहले ही दर्शकों का दिल और लाइमलाइट बटोर रही हैं. जिसे अब इंटरनेट सेंसेशन कहना बिलकुल गलत नहीं होगा. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं, बल्कि रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी हैं. राशा जल्द ही अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ ‘आजाद’ फिल्म से अपना डेब्यू करने वाली हैं. हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘उई अम्मा’ रिलीज हुआ है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बटोर रहा है.

Rasha thadani

राशा थडानी के ‘उई अम्मा’ गाने में उनकी एनर्जी, उनके एक्सप्रेशन और उनके परफॉरमेंस को दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इस गाने ने 9 दिनों में 34 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. साथ ही इस गाने पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं.

Rasha thadani

राशा थडानी के इस गाने को सुनने के बाद कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘माधुरी दीक्षित जैसे एक्सप्रेशन हैं, रवीना टंडन जैसी स्माइल है और कैटरीना कैफ की तरह डांस, मजा आ गया.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक्सप्रेशन, डांस और ब्यूटी ऑन पॉइंट है.’

Rasha thadani

राशा की हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह ‘आजाद’ के सेट पर मेकअप करवाते वक्त अपनी 12 वीं के परीक्षाओं की तयारी कर रही हैं. यहां वह भूगोल की किताब को पढ़ते हुए नजर आई हैं.

Rasha thadani

ऐसे में कम उम्र में एक्ट्रेस के अंदर खबसूरती और टैलेंट का शानदार मेल देखकर फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि उनकी इस फिल्म अजय देवगन और दिशा पेंटी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Azaad: रिलीज से पहले सामने आया अमन-राशा की फिल्म का BTS VIDEO, बेधड़क घुड़सवारी करती दिखीं रवीना टंडन…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola