Ranbir Kapoor: जब इस रोमांटिक फिल्म के 1 सीन के लिए रणबीर कपूर ने दिए 37 टेक, फिर डायरेक्टर के पास जाकर कही ये बात

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर पिछले साल 2023 में एक रोमांटिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में एक सीन के लिए 37 टेक दिए थे. इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है. वहीं, रणबीर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपने गुड लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने जाते हैं. साल 2023 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ से एक्टर ने खुद को साबित कर दिया कि वह कितने टैलेंटेड हैं. पिछले साल उनकी एक और फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है. हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने एक्टर को लेकर खुलासा किया कि कैसे उन्होंने फिल्म के एक सीन के लिए 37 टेक दिए थे. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इतने टेक देने के बाद भी एक्टर ने उनके पास आकर ऐसी बात कहीं थी, जो उनके काम के प्रति डेडीकेशन को साबित करती है.
केस आया तू झूठी मैं मक्कार का इडिया?
लव रंजन ने हाल ही सोनी मैक्स पर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “ये एक नया साथ था. रणबीर और मैं साथ में पहली बार काम कर रहे थे. हमने बातें करना शुरू किया. हम एक फिल्म साथ में करने वाले थे, लेकिन बात बनी नहीं और फिल्म कभी बन नहीं पाई. हमने खूब चर्चा की. फिर हमने फैसला किया कि ये आइडिया अच्छा है तो हमें ये फिल्म कर लेनी चाहिए.”
37 टेक लेने के बाद कही ये बात
लव रंजन ने एक्टर की तारीफ करते हुए बताया, “फिल्म बनाने के दौरान कई मजेदार चीजें होती हैं. एक बार की बात है. शूट का तीसरा दिन था और हमने रणबीर कपूर के 37 टेक लिए थे. वो उस तरह के इंसान हैं जो 37 टेक देने के बाद भी आपके पास आते हैं और कहते हैं कि अगर आप 100 फीसदी खुश नहीं हैं तो मुझे बताइए, मैं एक और टेक दे दूंगा. क्योंकि मैं 37 टेक दे चुका हैं, सिर्फ इसलिए आप ओके मत करिए.”
फिल्म के बारे में
लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं. यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










