Ramayana के टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम बने देख भावुक हुईं आलिया भट्ट, बोलीं- कुछ चीजों को शब्दों…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Jul 2025 8:13 AM
Alia Bhatt reaction on Ranbir Kapoor Look in Ramayana
Ramayana के टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देख इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, बोलीं- "कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती". जानें फिल्म की कास्ट, बजट और रिलीज डेट.
Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस 7 मिनट के विजन वीडियो में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की भव्य झलक ने दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े नामों को भी प्रभावित किया है. इन्हीं में से एक हैं रणबीर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जिन्होंने इमोशनल होकर इस टीजर पर प्रतिक्रिया दी. आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ लिखा है.
आलिया भट्ट ने किया रामायण के टीजर का रिव्यू
आलिया ने इंस्टाग्राम पर ‘रामायण’ का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती… यह किसी यादगार चीज की शुरुआत लग रही है. दीवाली 2026, हम इंतजार कर रहे हैं.”
जाहिर है कि आलिया हमेशा से रणबीर की सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हैं, और एक बार फिर उन्होंने अपने प्यार और सपोर्ट से इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को सराहा है.
‘रामायण’ में कौन-कौन हैं शामिल?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर- भगवान राम, साई पल्लवी- माता सीता और ‘केजीएफ’ फेम यश- रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावे सनी देओल- भगवान हनुमान, रवि दुबे- लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा, लारा दत्ता- कैकई, काजल अग्रवाल- मंदोदरी और अरुण गोविल- राजा दशरथ के किरदार में हैं.
क्या खास है टीजर में?
टीजर की शुरुआत ब्रह्मा, विष्णु और महादेव की शक्तियों से होती है, जिसके बाद एनिमेटेड झलकियों में श्रीराम, सीता और रावण की भव्य छवि दिखाई जाती है. यश की रावण के रूप में झलक और रणबीर का राम अवतार फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है.
यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी, जिसमे से रामायण का पहला भाग दीवाली 2026 और दूसरा भाग दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. लगभग 835 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










