Ramayana: मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बढ़ाया ‘रामायण’ का क्रेज, कहा- दर्शकों ने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा होगा

Ramayana: काजल अग्रवाल ने कहा कि ‘रामायण’ में काम करना उनके लिए एक नया और खास अनुभव रहा. उनके मुताबिक, यह फिल्म बड़े लेवल पर बनाई जा रही है और इसकी तकनीक भी काफी शानदार है.
Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इस पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. इसी बीच फिल्म का हिस्सा बनीं काजल अग्रवाल ने इस मेगा प्रोजेक्ट पर काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है.
‘रामायण’ का हिस्सा बनना रहा खास अनुभव
वैरायटी इंडिया के साथ काजल अग्रवाल ने इंटरव्यू में बताया कि ‘रामायण’ पर काम करना उनके लिए किसी अलग दुनिया में काम करने जैसा अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि यह फिल्म तकनीकी रूप से बेहद डेवलप है और भारतीय सिनेमा में पहले कभी इस लेवल का प्रोजेक्ट देखने को नहीं मिला. काजल के मुताबिक, एक कलाकार के तौर पर भी यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है. उन्होंने कहा कि इस तरह की भव्य और तकनीकी रूप से मजबूत फिल्म में काम करना उनके करियर के सबसे खास पलों में से एक है. काजल का मानना है कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी ऐसी कहानी है.
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. वहीं, यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. काजल अग्रवाल फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं, जो रावण की पत्नी थीं. सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखाई देंगे, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.
काजल अग्रवाल के प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल हाल ही में फिल्म ‘कन्नप्पा’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ में भी काम किया था, जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे.
यह भी पढ़ें- 41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










