Krrish 4: बेटे ऋतिक की फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे राकेश रोशन? कहा- मुझे ये काम किसी और को देना पड़ेगा…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Mar 2025 6:05 AM

विज्ञापन

Rakesh Roshan on Krrish 4

Krrish 4: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राकेश रोशन के सन्यास लेने के बाद, उनके सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'कृष' की चौथी किश्त के निर्देशन को लेकर करण मल्होत्रा के नाम की अटकलें तेज होने लगी है. हालांकि, अब खुद राकेश रोशन ने इस बात को कंफर्म कर दिया है.

विज्ञापन

Krrish 4: ऋतिक रोशन की ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, ‘कृष 3’ के सुपरहिट हो जाने के बाद लोग ‘कृष 4’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. पिछले साल, फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने निर्देशन से सन्यास लेने का ऐलान किया था और कहा था कि जल्द ही ‘कृष 4’ भी अनाउंस करेंगे. हालांकि, उनके सन्यास लेने के बाद सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘कृष’ की चौथी किश्त का निर्देशन करने को लेकर करण मल्होत्रा का नाम चर्चा का विषय बन गया है, जिसपर खुद राकेश रोशन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने स्वीकार किया कि अब समय आ गया है कि ये कमान किसी को सौंप दी जाए. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

‘मुझे अपने फैसले पर पछतावा नहीं है’

राकेश रोशन ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल पूछा गया कि उनके बनाए गए फ्रेंचाइज का निर्देशन कोई और करेंगे, तो इसपर आपके क्या विचार हैं? इसपर उन्होंने कहा, ‘वह दिन जल्द आएगा जब मुझे ये काम किसी और को देना पड़ेगा. इसीलिए यह अच्छा होगा कि मैं यह सब कुछ अपने होश में करूं, जिससे मैं उन सभी चीजों पर नजर रख सकूंगा कि सब सही हो रहा है या नहीं. अगर मैं इसे अपने होश में नहीं रहूंगा, तो मुझे पता नहीं चलेगा कि वे क्या बना रहे है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे अपने फैसले पर पछतावा नहीं है. हमें यह रिस्क लेना होगा. साथ ही इस बात की भी गारंटी नहीं है कि राकेश रोशन अगर इस फिल्म का निर्देशन करते है, तो यह फिल्म ब्लॉकबस्टर ही होगी. यह दूसरी तरफ भी जा सकती है.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्में

राकेश रोशन ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है. 2003 में साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कोई मिल गया’ का निर्देशन किया था, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे. साथ ही उन्होंने कृष फ्रेंचाइज की शुरुआत भी की थी. कोई मिल गया फिल्म के सुपरहिट होने के बाद, 2006 में कृष का निर्देशन किया, जिसके मुख्य कलाकार ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा थे. यह फिल्म 40 करोड़ में बनी थी और सुपरहिट हुई थी. इसके बाद 2013 में कृष 3 का निर्देशन किया. इस फिल्म में ऋतिक और प्रियंका के साथ कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय भी नजर आये.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola