Rajkummar Rao Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं राजकुमार राव, एक फिल्म के लिए लेते हैं तगड़ी रकम

Published by :Ashish Lata
Published at :11 Apr 2025 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Rajkummar Rao Net Worth

Rajkummar Rao Net Worth

Rajkummar Rao Net Worth: राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्टर फिल्म भूल चूक माफ में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने शौहरत हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

विज्ञापन

Rajkummar Rao Net Worth: राजकुमार राव आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. उनकी ज्यादातर फिल्में दिलचस्प कहानी की वजह से सुपरहिट होती है. एक्टर ने साल 2010 में दिबाकर बनर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म एलएसडी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी समीक्षा मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और स्त्री, स्त्री 2, श्रीकांत, मिस्टर और मिसेज माही जैसी कई सुपरहिट मूवीज दी.

कितने करोड़ के मालिक हैं राजकुमार राव

CAKnowledge की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव की अनुमानित कुल संपत्ति 81 करोड़ रुपये है. फिल्मों में अभिनय के अलावा, राजकुमार कथित तौर पर कुछ वेब सीरीज में भी काम करने वाले हैं. अब एक्टर भूल चूक माफ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा स्त्री 3 पर भी काम चल रहा है.

एक फिल्म के लिए इतना चार्ज करते हैं राजकुमार राव

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव एक फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये की मोटी रकम लेते हैं. फिल्मों के अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन भी करते हैं. एक ब्रांड संग काम के लिए 1-2 करोड़ रुपये मिलते हैं.

इन महंगी चीजों के मालिक हैं राजकुमार राव

राजकुमार राव के पास सबसे महंगी चीज जुहू में उनका आलीशान ट्रिपलक्स घर है, जिसकी कीमत 44 करोड़ रुपये है. गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के अभिनेता राजकुमार राव कार और बाइक के शौकीन हैं. अभिनेता के पास 80 लाख रुपये की कीमत वाली ऑडी क्यू7 और 37.96 लाख रुपये की कीमत वाली मर्सिडीज-बेंज सीएलए 200 है. दो बेहद महंगी कारों के अलावा, राजकुमार के पास लगभग ड्रीम बाइक, हार्ले डेविडसन फैट बॉब है. हार्ले डेविडसन बाइक की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 13: अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, इस शो ने दी करारी शिकस्त, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola