Rajkummar Rao and Patralekhaa Baby Name: नन्हे हाथ थामे राजकुमार राव-पत्रलेखा ने दिखाई बेबी की पहली झलक, खूबसूरत नाम भी किया रिवील

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Jan 2026 9:32 AM

विज्ञापन
राजकुमार राव और पत्रलेखा के बच्चे का नाम, फोटो- इंस्टाग्राम

Rajkummar Rao and Patralekhaa Baby Name: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक शेयर करते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया. आइए आपको पूरी डिटेल देते हैं.

विज्ञापन

Rajkummar Rao and Patralekhaa Baby Name: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस पत्रलेखा ने फैंस के साथ एक बेहद प्यारा और भावुक पल शेयर किया है. रविवार को कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही बेटी की पहली क्यूट झलक दिखाई और साथ ही उसका नाम भी बताया. तस्वीर में बेटी के छोटे-छोटे हाथ दिख रहे हैं, जिन्हें माता-पिता प्यार से थामे हुए हैं. कपल की इस खुशी पर सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार हो रही है.

यहां देखें पोस्ट-

क्या है राजकुमार और पत्रलेखा की न्यू बोर्न का नाम?

राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम ऑफिशियल अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा, “हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपका परिचय कराते हैं.” इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम अंग्रेजी और हिंदी दोनों में लिखा, Parvati Paul Rao / पार्वती पॉल राव.

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी. ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही रियल लाइफ प्यार में बदल गई और करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद कपल ने नवंबर 2021 में चंडीगढ़ में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली.

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव हाल ही में 2025 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में वामिका गब्बी के साथ नजर आए थे. इसके अलावा वह एक्शन थ्रिलर फिल्म मालिक में भी दिखाई दिए, जिसमें उनके साथ प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर अहम भूमिकाओं में नजर आए. यह फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: Weekend OTT Watchlist: घर बैठे संडे को बना डालिए एंटरटेनमेंट डे, OTT पर एक-दो नहीं बल्कि 7 कंटेंट्स देंगे फुल मसाला

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola