चेन्नई सहित कई जगहों पर रजनीकांत का दिखा जबरदस्त क्रेज,'जेलर' को लेकर कॉलेजों और ऑफिस में छुट्टियां घोषित
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. अब चेन्नई सहित कई राज्य में स्कूल और ऑफिस में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.
भारत के एक्शन हीरो रजनीकांत की फिल्म जेलर आज से सिनेमाघरों में रिलीस की गई जिसको देखते हुए बेंगलुरु, चेन्नई सहित कई जगहों के कॉलेज और दफ्तर में अवकास घोषित कर दिए गए. इन लोगों का मानना है कि आज इनके स्टार हीरो रजनीकांत की फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के लिए उतरेगी. इनके प्रशंसक आज इनके फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. कई सारे फैंस ने इनके पहले शो के टिकट बुक करवा लिए इनके पहले शो के सारे टिकट बुक हो चुके हैं. इनकी फिल्म को देखने के लिए सभी दफ्तर और कॉलेज को बंद करवा दिया गया है.
कई दफ्तरों के अध्यक्ष ने रजनीकान्त की फिल्म को लेकर अपनी प्रशंसा जाहिर की और अपने दफ्तर के कर्मचारियों को टिकट का वितरण किया. पहले हीं दिन रजनीकांत जी के प्रशंसक की जबरदस्त उत्साह देखा गया. sacnilk.com ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें तथाकथित तौर पर दावा किया गया है कि रजनीकांत की फिल्म जेलर भारत में बुकिंग के जरिए 12.8 करोड़ की कमाई की है. जेलर फिल्म तमिल भाषा में 11.7 और तेलुगु भाषा में 1.1 करोड़ की कमाई की है.
रजनीकांत का क्रेज इतना ज्यादा है कि कंपनी ने जो छुट्टियां घोषित की है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. नोटिस में उल्लेख किया गया है कि कंपनी मानव संसाधन विभाग के पास छुट्टी के अनुरोधों के डेट से बचने के लिए ये घोषणा कर रही है. नोटिस में आगे कहा गया है, हम कर्मचारियों को मुफ्त टिकट प्रदान कर रहे है और अतिरिक्त मील जाने का विशेषाधिकार भी लेते है. ताकि वो आसानी से स्टारएक्टर रजनीकांत जी की फिल्म देख पाए.
AK _ RK BOND 🔥🔥🌟
Congrats @rajinikanth sir and his fans for the mega success of #Jailer. He deserves it. #Vidaamuyarchi #Ajithkumar .#JailerFDFS pic.twitter.com/U8rfVzws8q
— IMMORTAL _AKFC (@Immortal_AK_FC) August 10, 2023
हम सभी जानते है की रजनीकांत साउथ ही नहीं पूरे भारत के स्टार एक्टर हैं. लेकिन इनको चाहने वाले और इनकी फिल्म देखने वाले लोग भारत सही कई देशों मे हैं. रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए एक कपल ने जापान से भारत तक का रास्ता तय किया है. थलाइवा का जापानी फैन जोड़ा जेलर देखने के लिए ओसाका से तमिलनाडु के चेन्नई पहुंचा, नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा डायरेक्टेड फिल्म जेलर में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और शिवा राजकुमार जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. जापान से आए हुए प्रशंसक फिल्म जेलर को लेकर बहुत ही उत्सुक नजर आए.
VIDEO | A Japanese couple has travelled from Osaka to Chennai, Tamil Nadu to watch Rajinikanth's new film 'Jailer'.
"To see the Jailer movie, we have come from Japan to Chennai," says Yasuda Hidetoshi, Rajinikanth fan club leader, Japan. pic.twitter.com/04ACrc4Q5c
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2023
Also Read: Jailer Movie Review: रजनीकांत की फिल्म एंटरटेन करने के साथ देती है मैसेज, एक्शन-डायलॉग जेलर को बनाता है नंबर 1
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म के व्यापक प्रचार ने फिल्म के लिए चर्चा बढ़ा दी, और फिल्म की एफडीएफएस सभी स्थानों पर हाउसफुल हो गई. नेटिज़न्स फिल्म की अपनी समीक्षा सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, क्योंकि वे दूसरी तरफ बड़ी स्क्रीन पर रजनीकांत की फिल्म का आनंद लेते हैं. रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म जेलर अब देशभर के सिनेमाघरों में चल रही है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, प्रियंका मोहन, शिवा राजकुमार, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन भी हैं.
कई सालों के बाद रजनीकांत बड़े पर्दे मे नजर आए प्रशंसक फिल्म से उत्साहित और संतुष्ट हैं और नेल्सन दिलीपकुमार को समीक्षकों द्वारा सराहा जा रहा है. ट्विटर पर प्रशंसकों का कहना है कि रजनीकांत की चंद्रमुखी की तरह, जेलर भी कम से कम 3 महीने तक सिनेमाघरों में चलने की क्षमता रखती है.
https://twitter.com/THALA79124739/status/1689486694838648832
अभिनेता रजनीकांत इस समय हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. उनकी साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे फैंस त्योहार की तरह मना रहे हैं. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है और कथित तौर पर यह फिल्म रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए एक सौगात है. कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि अभिनेता ने प्रोडक्शन हाउस के अधिकारियों के साथ एक निजी स्क्रीनिंग में फिल्म देखी. अमेरिका में रजनीकांत अभिनीत फिल्म जेलर की बुकिंग शानदार रही है. संयुक्त राज्य अमेरिका में जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ, जेलर ने 2023 में क्षेत्र में नंबर 1 भारतीय फिल्म बनने के लिए लगभग 7 लाख 50 हजार डॉलर की कमाई की है.
रिपोर्ट- वैभव विक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










