Raid 2: 'पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे…', 75वीं छापेमारी के लिए दादा भाई के घर पहुंचे अजय देवगन उर्फ अमय पटनायक

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Mar 2025 1:37 PM

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 32:

Raid 2 Teaser Out: फिल्म 'रेड 2' का टीजर आज जारी हो चुका है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. टीजर में अजय देवगन और रितेश देशमुख अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म 1 मई को रिलीज होगी.

विज्ञापन

Raid 2 Teaser Out: राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ‘रेड 2’, 1 मई को रिलीज होने वाली है. आज शुक्रवार को फिल्म का टीजर जारी किया गया है. यह फिल्म क्राइम थ्रिलर ‘रेड’ का सीक्वल है. फिल्म के निर्माण में भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने अहम भूमिका निभाई है. टीजर में अजय के सामने रितेश देशमुख दिख रहे हैं.

फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर हुआ जारी

अजय देवगन उर्फ आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक वापस आ गए हैं. टीजर में अमय की भूमिका को और भी दिलचस्प दिखाया गया है. इस बार उनके दांव और भी बड़े होने वाले है. टीजर की शुरुआत सौरभ शुक्ला से होती है. इसके बाद अमय उर्फ अजय और राजनेता दादा भाई उर्फ रितेश देशमुख का परिचय होता है, जिसमें रितेश एक विलेन की भूमिका में नजर आते है. दादा भाई के घर पर अमय अपनी 75वीं छापेमारी मारने वाले है. दादा भाई, अमय से कहते है, “पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे हैं.” फिर अमय पटनायक ने हंसते हुए खुद को पूरी महाभारत बताया है. टीजर काफी धांसू है.

रवीना टंडन भी है फिल्म का हिस्सा

रितेश के इस किरदार ने साबित कर दिया है कि खलनायक के रूप में उनसे कोई टक्कर नहीं ले सकता है. टीजर में वाणी कपूर की भी झलक दिखाई गई है. फिल्म के टीजर ने फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है. फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पटक, अमित सियाल, यशपाल शर्मा जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले है. साथ ही बताया जा रहा है कि रवीना टंडन इस फिल्म में कैमियो कर रही है.

यह भी पढ़ें-  TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola