Raid 2 Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में रेड 2 पास हुई या फेल? अजय देवगन की फिल्म का टोटल कलेक्शन जानें

Updated:
विज्ञापन
Box Office Report

Box Office Report

Raid 2 Box Office Collection Day 5: 2018 की हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही है. रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के बाद अब सोमवार की कमाई भी सामने आ गई है, जिससे साफ है कि फिल्म का क्रेज अभी थमा नहीं है.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 5: साल 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल ‘रेड 2’सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. इस क्राइम थ्रिलर ने पहले ही दिन दमदार कमाई कर इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया. टिकटों की जबरदस्त बिक्री के साथ अब फिल्म ने अपने पहले रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. सोमवार को मूवी ने कितनी कमाई कर ली, इसका आंकड़ा सामने आ गया है.

मंडे टेस्ट में रेड 2 पास हुई या फेल?

अजय देवगन और रितेश देशमुख अभिनीत रेड 2 में सौरभ शुक्ला, श्रुति पांडे और रजत कपूर ने मुख्य किरदार निभाया हैं. फिल्म ने पहले दिन 70.50 करोड़ रुपये कमाए है. वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा फिल्म को मिल रहा है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने रिलीज के पहले मंडे को  7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अब तक टोटल कमाई फिल्म ने 79 करोड़ रुपये का कर लिया है.

किस दिन कितनी हुई रेड 2 की कमाई

  • Raid 2 Box Office Collection Day 1- 19.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 2- 12 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 3- 18 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 4- 22.33 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 5-  7.75 करोड़

रेड 2 का नेट कलेक्शन-  79 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से टकराई रेड 2

‘रेड 2’ अकेली फिल्म नहीं थी जो 1 मई को सिनेमाघरों में पहुंची. इसके साथ ही संजय दत्त की ‘द भूतनी’, सूर्या की ‘रेट्रो’ और नानी की ‘हिट 3’ भी रिलीज़ हुईं. हालांकि कमाई के मामले में अजय देवगन की ‘रेड 2’ सबसे आगे निकल गई है और दर्शकों की पसंद बन रही है. ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. दूसरी ओर संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी ‘द भूतनी’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और ओपनिंग के साथ ही दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही. फिल्म अब तक 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है.

यहां पढ़ें- सारा तेंदुलकर को भूले शुभमन गिल ? इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं सचिन की बेटी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola