Raftaar Net Worth: कौन हैं मनराज जवंदा, जिससे रफ्तार ने रचाई शादी, जानें रैपर की नेट वर्थ

Updated:
विज्ञापन

Raftaar Net Worth

पॉपुलर रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी कर ली. रफ्तार और मनराज ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई.

विज्ञापन

Raftaar Net Worth: पॉपुलर रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी कर ली. रफ्तार और मनराज ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई. कपल ने अभी तक ऑफिशियली वेडिंग की फोटोज पोस्ट नहीं की, लेकिन उनके शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर आ गई है. फैंस उन्हें नयी जर्नी के लिए बधाई दे रहे हैं. इस बीच आपको बताते हैं रैपर की नेट वर्थ क्या है.

मनराज जवंदा संग रफ्तार ने की शादी

एक्स पर एक यूजर ने रफ्तार और मनराज जवंदा की शादी की तसवीरें पोस्ट की. पहली फोटो में रफ्तार, मनराज को मंगलसूत्र पहनाते दिख रहे हैं. दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की. फोटो में वह पारंपरिक परिधान पहने दिख रहे हैं. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपको नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, बधाई हो. कपल के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में रैपर फिल्म सत्या के गाने सपने में मिलती है पर मनराज संग डांस करते दिख रहे हैं.

मनराज जवंदा कौन हैं?

मनराज जवंदा का जन्म कोलकाता में हुआ है और वह एक फैशन स्टाइलिस्ट, फिटनेस फ्रीक और एक्ट्रेस हैं. ग्रेजुशन कंप्लीट करने के बाद मनराज ने मुंबई में FAD इंटरनेशनल में स्टाइलिंग कोर्स किया. एक्ट्रेस ने रैपर रफ्तार के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिसमें ‘काली कार’, ‘घाना कसूता’ और ‘श्रंगार’ शामिल है. वह कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी है. इसके अलावा मनराज ने कई टीवी शोज के साथ-साथ ऐड में भी काम किया है.

रफ्तार की नेट वर्थ

रफ्तार ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए है, जिसमें धाकड़, तो ढिशूम, ऑल ब्लैक, बेबी मारवाके मानेगी, हसीनों का दीवाना, जानू, नाचने का शौक, जिंदा है, घना कसूता शामिल है. उन्होंने एमटीवी हसल, डांस इंडिया डांस और रोडीज जैसे रियलिटी शो को जज भी किया है. इन दिनों रैपर एमटीवी हसल सीजन 4 को जज कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, रैपर के पास कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ेंDeva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola