Deva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

Deva Review

Deva Review: शाहिद कपूर की फिल्म देवा में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म में एक्टर के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आई है. फिल्म को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं दर्शकों को मूवी कैसी लगी.

विज्ञापन

Deva Review: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की एक्शन थ्रिलर देवा ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी. फिल्म मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज की ओर से निर्देशित किया गया है. पुलिस ऑफिसर के रोल में शाहिद छा गए है. पूजा एक पत्रकार के रोल में हैं. फिल्म की स्टोरी एक विद्रोही पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हाई- प्रोफाइल केस सुलझाने का जिम्मा मिला है. केस सुलझाने के दौरान शाहिद के सामने नयी चुनौतियां आती है और कई साजिशों का पर्दाफाश होता है. फिल्म के शुरुआती रिव्यूज आने लगे हैं.

ट्विटर पर देवा का रिव्यू

ट्विटर पर देवा का रिव्यू करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, हाई ऑक्टेन थ्रिलर मूवी. पहला भाग – ”बढ़िया ड्रामा और रोमांच. दूसरा भाग – धमाकेदार + क्लाइमेक्स. वर्ड ऑफ माउथ से मूवी को फायदा मिलेगा. शाहिद कपूर ने अपनी एक्टिंग से फिर से ऊंचा मुकाम हासिल किया.” एक यूजर ने लिखा, “फिल्म अच्छे निर्देशन के बावजूद औसत है लेकिन शाहिद का अभिनय इसमें पागलपन लाता है.” एक यूजर ने लिखा, ”शाहिद कपूर ने सुपर हिट परफॉर्मेंस दिया है. एक्शन बहुत मनोरंजक है. कहानी आपको अपनी सीट पर बांध कर रखेगी. बहुत अच्छी लिखी गई फिल्म है. बीजीएम अच्छा है. मनोरंजन से भरपूर फिल्म.”

शाहिद कपूर का इमोशनल पोस्ट

फिल्म देवा के रिलीज से एक दिन पहले शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा. एक्टर ने लिखा, ”खून, पसीने और आंसुओं से भरा एक साल. 2024 तो बस देवा ही था. मेरा दिल मेरी जान. मेरा काम मेरी शिद्दत. मेरा एक्टिंग के लिए प्यार. मेरी ऑडियंस के लिए मोहब्बत. मेरा सालों का अनुभव मेरा अंदर का क्रिएटिव बच्चा. सब है इस देवा में. अभी तक वह सिर्फ मेरा था. कल से ये आपको होगा.” इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सर आपको ऑल द बेस्ट. एक यूजर ने लिखा, देवा सुपरहिट होगी.

यह भी पढ़ें- Deva: शाहिद कपूर का दिखेगा फिल्म देवा में गुस्सैल अंदाज, जानें 5 बड़े कारण आखिर क्यों देखनी चाहिए ये मूवी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola