Pushpa 2 की टिकट दिल्ली में 1800, जानें मुंबई-बेंगलुरु में टिकट की कीमत, पहले दिन 300 करोड़ की होगी कमाई

Updated:
विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection

Pushpa 2 Box Office Collection

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है. मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. दिल्ली में अभी तक मूवी की टिकट की दाम सबसे ज्यादा है.

विज्ञापन

Pushpa 2: पुष्पा: द रूल एक लंबे इंतजार के बाद 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. सुकुमार निर्देशित इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. टिकट की कीमतें बहुत अधिक हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि अल्लू अर्जुन की मूवी को लेकर फैंस कितने उत्साहित है. वहीं, कहा जा रहा है कि मूवी ओपनिंग डे पर तूफान लेकर आएगी.

‘पुष्पा: द रूल’ की सबसे महंगी टिकट

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा: द रूल है की दिल्ली में टिकट 1,800 रुपये, मुंबई में 1600 और बेंगलुरु में 1000 रुपये है. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के टिकट की कीमतें बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के गवर्नमेंट से परमिशन ले ली है. एक डिस्ट्रीब्यूटर के अनुसार, तोनों राज्यों में टिकट की कीमत 600 रुपये होगी. ये कीमत चार दिनों यानी 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक के लिए वैध है.

पुष्पा: द रूल पहले दिन कितनी कमाई करेगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा: द रूल दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 300 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये पहली भारतीय फिल्म होगी जो विदेश में पहले दिन 300 करोड़ कमाई करेगी. सैकनिल्क के अनुसार, घरेलू मार्केट में ओपनिंग डे पर 233 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. रिपोर्ट की मानें तो सिर्फ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मूवी 105 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. बता दें कि अल्लू अर्जुन मूवी में पुष्पा राज के रोल में और रश्मिका मंदाना- श्रीवल्ली, फहाद फासिल- भंवर सिंह शेखावत के किरदार में दिखेंगे.

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी पुष्पा-2? अल्लू अर्जुन की फिल्म तोड़ेगी शाहरुख-प्रभास का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola