Pushpa 2 Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी पुष्पा-2? अल्लू अर्जुन की फिल्म तोड़ेगी शाहरुख-प्रभास का रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Nov 2024 9:15 AM
Pushpa 2 box office collection day 40
Pushpa 2 Box Office Day 1: पुष्पा 2: द रूल की एडवांस बुकिंग से शुरू हो गई है. अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. ट्रेड का कहना है कि मूवी सभी भाषाओं में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी.
Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा – द रूल’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन ही बच गए है और ये 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ट्रेड को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी. ओपनिंग डे पर मूवी कितनी कमाई करेगी, इसकी जानकारी सामने आई है.
कितना होगा ‘पुष्पा – द रूल’ का ओपनिंग डे कलेक्शन?
सोशल मीडिया पर शुरुआती चर्चा से पता चलता है कि फिल्म ‘पुष्पा – द रूल’ का ओपनिंग डे का कलेक्शन सभी भाषाओं में करीब 75 करोड़ रुपये हो सकती है. ये कलेक्शन शाहरुख खान की जवान के बराबर है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, सुकुमार निर्देशित यह फिल्म पहले दिन 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है. बता दें कि प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 AD ने पहले दिन करीब 182 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी.
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने कही ये बात
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने मिड-डे से बातचीत में बताया कि, ”ओपनिंग वीकेंड में करीब से 30 प्रतिशत नंबर एडवांस बुकिंग से आ सकते हैं. फिल्म को देखने के लिए बहुत सारे लोग आएंगे, लोग इसे देखने के लिए ग्रुप में आएंगे. आखिरकार ये बहुत बड़ी मूवी है और ये जवान जितनी बड़ी ओपनिंग करेगी या उससे भी बड़ी ओपनिंग करेगी.” बता दें कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे और 20 मिनट है. ये मूवी रणबीर कपूर के एनिमल के रनटाइम जितनी लंबी है. एनिमल का रनटाइम 3 घंटे और 21 मिनट था.
Also Read- Pushpa 2: क्या अल्लू अर्जुन की फिल्म होगी भारत की सबसे लंबी मूवी, रश्मिका ने पार्ट 3 का दिया हिंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










