प्रियंका चोपड़ा ने पूल से शेयर की बेटी और पति संग फोटो, बोल्ड अंदाज में दिखी देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा ने एख बार फिर से अपनी बेटी मालती मैरी की तसवीर शेयर की है. हालांकि इस बार भी मालती का चेहरा उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी से कवर कर दिया. इस तसवीर में निक जोनस भी है और दोनों पूल में दिख रहे है.
Priyanka Chopra Daughter Photo: प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने अपना 40वां जन्मदिन बड़े ही ग्रैंड तरीके से अपने परिवार वालों के साथ मनाया. अभी तक उनके बर्थडे सेलीब्रेशन की तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है. इस बीच देसी गर्ल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पूल में दिख रही है. एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के संग पोज दे रही है और तसवीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी है.
प्रियंका चोपड़ा ने वीकेंड की झलकियां फैंस संग शेयर किया. उन्होंने इंस्टा स्टोरी में स्नैक्स और बेवरेज से सजे टेबल की फोटो पोस्ट की. साथ ही एक पोलेरॉइड फोटो भी लगाई, जिसमें पूल के अन्दर एक्ट्रेस, निक जोनस और मालती मैरी दिख रही है. तीनों पूल में पोज दे रहे है. हालांकि एक्ट्रेस ने मालती का चेहरा एक व्हाइट हार्ट इमोजी से छिपा दिया.
https://www.instagram.com/p/Cg-S8z1u9As/
https://www.instagram.com/p/Cg-BWKLu7t9/
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक बिकिनी टॉप में फोटो भी शेयर की है. इसमें वो पूल किनारे हैट और सनग्लासेस लगाकर पोज देती दिखी. उनका बोल्ड अंदाज काफी जबरदस्त है. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हॉट. एक अन्य यूजर ने लिखा, स्टनिंग. एक और यूजर ने लिखा, बस आपकी फोटो देख ली, दिन बन गया.
https://www.instagram.com/p/Cg-RGmvpGKJ/?hl=en
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बर्थ सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया था. इसमें उनके पूल पार्टी की झलक दिखी थी. समन्दर किनारे वो निक जोनास संग डांस करती दिखी थी. निक एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा के साथ भी निक डांस करते नजर आए थे. उनका ये वीडियो बहुत से क्लिपस को मिलाकर बनाया गया था.
Also Read: Celebs Tattoo Meaning: प्रियंका चोपड़ा से लेकर अर्जुन कपूर तक, इन 5 सेलेब्स के टैटू हैं खास, जानें मतलब
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके अलावा वो फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ संग काम करेंगी. वो हॉलीवुड फिल्म एंडिंग थिंग्स और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में भी नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




