Priyanka Chopra Net Worth: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ बनी भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Priyanka Chopra Net Worth: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ बनी भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Priyanka Chopra Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म ‘SSMB29’ साइन की है. इसी के साथ वह भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं. ऐसे में आइए बताते हैं उनकी फीस और नेट वर्थ.

विज्ञापन

Priyanka Chopra Net Worth: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ काफी समय से भारतीय सिनेमा से दूर हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस साल 2019 में आई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देनजर आई थीं. अब 6 साल बाद वह बड़े बजट पर तैयार हो रही बॉलीवुड फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म ‘SSMB29’ साइन की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए तगड़ी फीस ली है, जिसके बाद वह भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं. ऐसे में आइए बताते हैं उनकी फीस. साथ ही प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ पर भी एक नजर डालते हैं.

राजामौली की फिल्म के लिए वसूली मोटी फीस

प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘SSMB29’ के लिए बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 करोड़ रुपये फीस चार्ज किए हैं. इतनी मोटी फीस के के साथ देसी गर्ल भारत की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं. वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण और तीसरे नंबर पर कंगना रनौत का नाम शामिल है. दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के लिए 15 से 30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. जबकि, कंगना एक फिल्म के लिए 15 से 27 करोड़ चार्ज करती हैं.

प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ

प्रियंका चोपड़ा के नेट वर्थ की बात करें तो प्रियंका की कुल संपत्ति लगभग 620 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस हर महीने लगभग 1.5 करोड़ रुपये कमा लेती हैं. फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट से भी अच्छा खासा कमा लेती हैं. वह एक पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. साथ ही एक्ट्रेस विज्ञापन के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. प्रियंका चोपड़ा के पास एक प्राइवेट जेट भी है. यही नहीं एक्ट्रेस का अमेरिका में 238 करोड़ रुपये का घर भी है, जिसमें एक आलीशान गार्डन एरिया, ओपन स्वीमिंग पूल है. साथ ही मुंबई में भी उनके पास दो आलीशान घर हैं, जिनकी कीमत लगभग 8-8 करोड़ रुपये है. इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास उनकी लगभग 20 करोड़ की प्रॉपर्टी है.

देसी गर्ल का कार कलेक्शन

प्रियंका चोपड़ा के पास शानदार कार कलेक्शन भी है. इनमें 1.1 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, मर्सिडीज के कई मॉडल, पोर्श, ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 5 और 2.5 करोड़ की रोल्स राॅयस जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Preity Zinta Net Worth: 50 साल की प्रीति जिंटा हैं करोड़ों की मालकिन, मुंबई से लॉस एंजेलिस तक फैली हैं प्रॉपर्टी, जानें नेट वर्थ

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola