Preity Zinta Net Worth: 50 साल की प्रीति जिंटा हैं करोड़ों की मालकिन, मुंबई से लॉस एंजेलिस तक फैली है प्रॉपर्टी, जानें नेट वर्थ

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jan 2025 10:09 AM

विज्ञापन

Preity Zinta Net Worth

Preity Zinta Net Worth: प्रीति जिंटा आज अपना जनमदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस को बॉलीवुड में 25 साल से ज्यादा हो गए है. काफी समय से वह फिल्मों से दूर है. हालांकि अभी वह लाहौर 1947 में वापसी कर रही है. उनके नेट वर्थ आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Preity Zinta Net Worth: बॉलीवुड एक्टर प्रीति जिंटा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही है. प्रीति ने फिल्म दिल से बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने कल हो ना हो, वीर जारा, कोई मिल गया, क्या कहना, सोल्जर, दिल चाहता है, दिल है तुम्हारा, लक्ष्य, कभी अलविदा ना कहना, मिशन कश्मीर जैसी मूवीज में काम किया है. एक्ट्रेस एक बार फिर से वह फिल्मों में वापसी कर रही है. एक्ट्रेस सनी देओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगी. आज उनके जन्मदिन पर आपको उनकी नेट वर्थ बताते हैं.

प्रीति जिंटा की नेट वर्थ

लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, साल 2024 तक बॉलीवुड की डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा की नेट वर्थ करीब 183 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1.5 करोड़ की फीस लेती है और उनकी सालान इनकम 12 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मुंबई में और शिमला में एक आलीशान घर है. साल 2023 में प्रीति ने मुंबई के पाली हिल में 17 करोड़ रुपये की नयी संपत्ति खरीदी थी. उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें लेक्सस एलएक्स 470 क्रॉसओवर, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये, पोर्श, एक मर्सिडीज बेंज ई क्लास जिसकी कीमत 58 लाख रुपये है और एक बीएमडब्ल्यू है.

पंजाब किंग्स की मालकिन हैं प्रीति जिंटा

लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की मालकिन हैं और उन्होंने साल 2008 में ये टीम नेस वाडिया, मोहित बर्मन और अन्य लोगों के साथ मिलकर में 6.22 मिलियन करोड़ में खरीदी थी. साल 2022 में टीम की कीमत 925 मिलियन डॉलर हो गई. एक्ट्रेस ने टीम में 350 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ

प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी. जीन और प्रीति ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया और उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए. कपल के दो प्यारे बच्चे भी हैं.

यह भी पढ़ेंPreity Zinta Birthday: एक सिक्के ने बदली ‘डिंपल गर्ल’ की किस्मत, फिर ऐसी बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola