Preity Zinta Birthday: एक सिक्के ने बदली 'डिंपल गर्ल' की किस्मत, फिर ऐसी बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jan 2025 7:00 AM
Preity Zinta Birthday
Preity Zinta Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'डिंपल गर्ल' से मशहूर ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस के करियर और निजी जिंदगी पर एक नजर डालते हैं.
Preity Zinta Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत, चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज 31 जनवरी, 2025 को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस भले आज के समय में बॉलीवुड से काफी दूर हैं, लेकिन एक समय था जब वह इंडस्ट्री के लगभग दिग्गज एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, बॉबी देओल, अक्षय कुमार और सनी देओल समेत अन्य के साथ काम कर चुकीं. प्रीति जिंटा के बारे में बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि उन्होंने बॉलीवुड में कम एक सिक्के की वजह से रखा था. आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस के करियर पर एक नजर डालते हैं.
सिक्का उछालकर ली बॉलीवुड में एंट्री
प्रीति जिंटा का बचपन हिमाचल प्रदेश में ही गुजरा. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और बोर्डिंग स्कूल से पूरी की थी इसके बाद उन्होंने इंग्लिश में ऑनर्स किया और फिर साइकोलॉजी की में पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट किया. प्रीति ने बॉलीवुड में एंट्री लेने का फैसला बहुत सूझबूझ से नहीं किया था, बल्कि एक सिक्के की मदद से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने ‘रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल’ शो में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने एक सिक्का उछाल कर यह तय किया था कि अगर हेड्स आया तो वह फिल्मों में काम करेंगे और अगर टेल्स आया तो वह नहीं करेंगी.
शाहरुख खान की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
प्रीति जिंटा ने जब सिक्का उछाला तो हेड्स आया और ऐसे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. वह पहले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘तारा रम पम पम’ से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन फिल्म के रिलीज न होने की वजह से एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. प्रीति ने ‘वीर-जारा’, ‘शोल्जर’, ‘जान-ए-मन’, ‘संघर्ष’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘क्या कहना’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत है.
प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ
प्रीति जीनता के पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालें तो एक्ट्रेस ने सल 2016 में 29 फरवरी को उस के बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी. शादी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से दुरी बना ली और अब वह अपने पति और दो जुड़वा बच्चों, जय और जिया के साथ एक खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










