इस गाने से पवन सिंह ने बॉलीवुड पर किया कब्जा, 2024 में भोजपुरी पावर स्टार के सॉन्ग पर खूब थिरके लोग
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Dec 2024 12:39 PM
pawan singh stree 2 song aayi nai
Top 10 Bollywood Songs of 2024: साल 2024 में इन 10 गानों ने दर्शकों को खूब झूमाया और उन्हें डांस करने पर मजबूर कर दिया. लिस्ट में ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 का गाना आई नहीं और आज की रात शामिल है. पवन सिंह ने आई नहीं गाने को अपनी आवाज दी है.
साल 2024 में ऐसे कई गाने वायरल हुए, जिसपर खूब सारे रील्स वीडियोज बने. इन गानों ने लोगों को खूब झूमाया. एक तरफ स्त्री 2 के गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुए तो दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का सॉन्ग इंटरनेट पर छाया रहा. आज की रात, आयी नहीं से लेकर तौबा-तौबा सॉन्ग पार्टियों की शान बनी. आज आपको इस साल 2024 में सबसे ज्यादा सुने गये बॉलीवुड के गानों के बारे में बताते हैं.
सबसे ज्यादा सुने गये बॉलीवुड के ये गाने
- तौबा-तौबा- बैड न्यूज
- आज की रात- स्त्री 2
- तेनु संग रखना- जिगरा
- सोना कितना सोना है- क्रू
- सजनी- लापता लेडीज
- किसिक- पुष्पा 2
- आयी नहीं- स्त्री 2
- सजना वे सजना- विक्की विद्या का वायरल वीडियो
- मेरे ढोलना 3.0- भूल भुलैया 3
- चोली के पीछे- क्रू
पवन सिंह के इस गाने ने बनाया सबको दीवाना
स्त्री का गाना ‘आई नाई’ एक जोशीला डांस नंबर है, जिसे भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने गाया है. इस सॉन्ग पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने बेहतरीन परफॉरमेंस दी है. पवन सिंह का ये गाना इस साल के बेस्ट गानों के प्लेलिस्ट में है. सॉन्ग पर जमकर रील्स बने और इंटरनेट पर ये खूब वायरल हुआ. इस सॉन्ग के बोल और म्यूजिक काफी जबरदस्त है. इस सॉन्ग को पवन के अलावा दिव्या कुमार, सिमरन चौधरी, सचिन जिगर ने मिलकर गाया है और इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है.
तौबा-तौबा गाने पर खूब बने रील्स
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज के गाने तौबा-तौबा पर खूब सारे रील्स बने. सॉन्ग में जिस अंदाज में विक्की कौशल ने डांस किया है, उसकी सबने तारीफ की. इस सॉन्ग को सिंगर करण औजला ने गाया है.
पुष्पा 2 के किसिक गाने ने लोगों को किया क्रेजी
पुष्पा 2 के किसिक गाने ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया. सॉन्ग में श्रीवल्ली के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन देख फैंस उनके दीवाने हो गए. अल्लू अर्जुन भी इसमें शानदार डांस मूव्स करते नजर आए.
यह भी पढ़ें– Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










