‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

Pati Patni Aur Woh Do Release Date
Pati Patni Aur Woh Do Release Date: ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले यह 4 मार्च को आने वाली थी, जिसे अब टाल दिया गया है.
Pati Patni Aur Woh Do Release Date: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. लंबे समय से इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है. अब फिल्म तय समय से देरी से सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
बदली रिलीज डेट, अब इस दिन होगी रिलीज
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ पहले 4 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश इसकी तारीख टाल दी गई. अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए इस नई डेट की घोषणा की गई, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. चारों सितारों की मौजूदगी फिल्म को और भी खास बना रही है. दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का शानदार पैकेज साबित होगी.
हिट फिल्म का सीक्वल
‘पति पत्नी और वो दो’, साल 2019 में आई फिल्म Pati Patni Aur Woh का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म की सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
नई रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस का इंतजार और बढ़ गया है. अब देखना होगा कि क्या यह फिल्म अपने पहले पार्ट की तरह दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: कभी थे लाखों दिलों की धड़कन, आज इस हाल में दिखे ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










