परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी कुछ इस तरह हुई शुरू, इस फिल्म के सेट पर खाई जीने मरने की कसमें
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 May 2023 2:50 PM
आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ऑफिशियली एक दूसरे के हमेशा के लिए हो जाएंगे. दोनों दिल्ली में दोस्तों और फैमिली के बीच सगाई करने वाले हैं. वेन्यू से लेकर गेस्ट तक सब पहुंच चुके हैं. हालांकि बहुत लोगों को पता नहीं होगा कि कैसे एक्ट्रेस और राजनेता की लवस्टोरी शुरू हुई. आईये जानते हैं...
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा की लव स्टोरी इन-दिनों चर्चा में है. कपल को आये दिन एक साथ स्पॉट किया जाता है. हालांकि जब भी परी या फिर राघव से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है, तो दोनों शर्मा जाते हैं और कुछ भी कहने से बचते हैं. हालांकि आज ये लवबर्ड्स अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने ऑफिशियल करने के लिए तैयार हैं. जी हां आज दिल्ली में परी और राघव फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सगाई करने वाले हैं. हालांकि बहुत लोगों को मन में ये ख्याल आता होगा कि आखिरकार परिणीति और राघव पहली बार मिले कब, दोनों के काम अलग-अलग है, तो ये लवस्टोरी कैसे शुरू हुई, आईये आपको बताते हैं.
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने यशराज फ़िल्म्स के लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया. हालांकि इससे पहले वो यशराज के लिए बतौर पीआर काम करती थीं. अभिनेत्री बनने से पहले एक्ट्रेस यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकॉनिमिक्स और फ़ाइनांस का डिग्री कोर्स कर रहीं थीं. इसी यूनिवर्सिटी में राघव चड्ढा भी पढ़ाई कर रहे थे. दोनों शुरुआत में एक दूसरे से मिले, फिर बात होते-होते दोनों की दोस्ती हो गई.
एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो जब परी पिछले साल इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रहीं थी, तभी राघव सेट पर उनसे मिलने पहुंचे थे. ये बात कहीं भी बाहर लीक करने के लिए मना की गई थी. दोनों ने शूटिंग के बीच क्वॉलिटी टाइम बिताया और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया. हालांकि अभी तक न तो परिणीति ने न राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली कूबुल किया है. हालांकि कपल को कई बार एक दूसरे के साथ डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किया गया है. कपल को इसी महीने की शुरुआत में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच देखते हुए देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










