Param Sundari Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड परम सुंदरी ने मचाया तहलका, धड़क 2 के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Sep 2025 12:55 PM
परम सुंदरी रिकॉर्ड फोटो- इंस्टाग्राम
Param Sundari Worldwide Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की परम सुंदरी को बॉक्स ऑफिस पर वॉर और कुली से जबरदस्त टक्कर मिली. फिल्म ने तीन दिनों में 26.75 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका क्या हाल है.
Param Sundari Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. फिल्म को ओपनिंग डे पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि वीकेंड में इसकी कमाई में रफ्तार आई और इसने वॉर 2 और कुली से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद शानदार कलेक्शन किया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितना कमा लिया.
परम सुंदरी की दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस अपडेट
परम सुंदरी ने वीकेंड में यानी रविवार को भारत में 10.25 करोड़ की कमाई की, जो शनिवार की कमाई से 11 प्रतिशत और शुक्रवार को पहले दिन की कमाई से लगभग 40 प्रतिशत अधिक है. इस तरह, परम सुंदरी की शुरुआती वीकेंड कलेक्शन 26.75 करोड़ हो गई है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, खासकर अमेरिका और यूके में. इसने दुनियाभर में अभी तक 42.15 करोड़ की कमाई कर ली है. रविवार, 31 अगस्त 2025 को परम सुंदरी की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 20.71 प्रतिशत थी. ओवरसीज में मूवी ने 10 करोड़ कमाए थे. भारत में इसका नेट कलेक्शन 32.15 करोड़ है.
परम सुंदरी ने तोड़ा धड़क 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड
परम सुंदरी ने हिंदी सिनेमा की सबसे हालिया रोमांटिक ड्रामा, धड़क 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि, सिड की रोमांटिक कॉमेडी अभी सैयारा से काफी पीछे है. परम सुंदरी का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है. इस फिल्म में संजय कपूर, रेंजी पणिक्कर, सिद्धार्थ शंकर, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों की टोली है.
यह भी पढ़ें- Param Sundari: कियारा आडवाणी ने फिल्म का किया रिव्यू, बोली- अ फील गुड रोमांटिक कॉमेडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










