Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के घर पसरा मातम, 89 साल की उम्र में मां हेमवंती देवी का निधन, फैंस और सेलेब्स ने जताया दुख

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Nov 2025 7:40 PM

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन, फोटो- इंस्टाग्राम

Pankaj Tripathi और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर की मां हेमवंती देवी का 89 वर्ष की उम्र में निधन शुक्रवार को हुआ, जिसकी खबर रविवार को उनके परिवार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए दी है.

विज्ञापन

Pankaj Tripathi Mother Passes Away: दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी प्रिय मां श्रीमती हेमवंती देवी के निधन से गहरे शोक में हैं. शुक्रवार को उनका बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया. वह 89 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं. इसकी सुचना एक्टर के परिवार ने आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी करते हुए दी है.

आधिकारिक बयान में क्या लिखा है?

त्रिपाठी परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता श्रीमती हेमवंती देवी का शुक्रवार को बेलसंड स्थित पैतृक निवास पर निधन हो गया. वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं. उन्होंने अपने प्रियजनों के बीच नींद में ही अंतिम सांस ली. पंकज त्रिपाठी उनके अंतिम क्षणों में उनके साथ मौजूद थे.”

शनिवार को बेलसंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए. परिवार ने इस कठिन समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की और सभी शुभचिंतकों से अनुरोध किया कि वे श्रीमती हेमवंती देवी को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.

मां के जीवन से प्रेरित अभिनेता पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी अक्सर सार्वजनिक मंचों पर यह साझा करते रहे हैं कि उनकी मां ने उनके जीवन में अनुशासन, विनम्रता और करुणा की भावना जगाई. गोपालगंज के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे पंकज हमेशा अपनी जड़ों और माता-पिता की सीख को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं.

बता दें कि भले ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपार सफलता हासिल की है, लेकिन गांव और परिवार से उनका गहरा जुड़ाव आज भी बरकरार है.

फैंस और इंडस्ट्री ने जताया दुख

श्रीमती हेमवंती देवी के निधन की खबर के बाद, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की है. सभी ने अभिनेता और उनके परिवार को इस कठिन समय में साहस और शक्ति की कामना की है.

यह भी पढ़ें: CID के दया ने 21 साल तक दर्शकों के मिलने वाले प्यार पर किया रिएक्ट, कहा- किरदारों से लगाव बना शो की असली ताकत

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola