CID के दया ने 21 साल तक दर्शकों के मिलने वाले प्यार पर किया रिएक्ट, कहा- किरदारों से लगाव बना शो की असली ताकत

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Nov 2025 7:00 PM

विज्ञापन

सीआईडी ​​पर दयानंद शेट्टी ने की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

CID में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बताया कि ‘सीआईडी’ की सफलता के पीछे मजबूत कहानी, शानदार लेखक और दर्शकों का किरदारों के प्रति प्यार ही असली कारण रहा है. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Dayanand Shetty on CID: सीआईडी (CID) भारतीय टेलीविजन का वह शो है जिसने 21 सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया. शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव, और दयानंद शेट्टी जैसे लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी ने इसे भारतीय टीवी इतिहास का सबसे यादगार क्राइम ड्रामा बना दिया. छह साल के ब्रेक के बाद शो का दूसरा सीजन आने पर भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है.

हाल ही में जूम/टेली टॉक से बातचीत में दयानंद शेट्टी ने बताया कि आखिर क्यों ‘सीआईडी’ दो दशकों से भी ज्यादा समय तक दर्शकों का पसंदीदा बना रहा.

दयानंद शेट्टी: “कहानी और किरदारों ने बनाए रखा जादू”

दयानंद ने कहा, “जब बी.पी. सिंह सर ने सीआईडी शुरू किया था, तब टेलीविजन पर क्राइम शो का कॉन्सेप्ट नया था. कुछ जासूसी शो जरूर थे, लेकिन पुलिस टीम पर आधारित शो नहीं था. शिवाजी सर को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस आइडिया को विकसित किया और यह प्रयोग सफल रहा.”

उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में शो के लेखक श्रीधर राघवन, श्रीराम राघवन, रजत अरोड़ा और प्रबल बरुआ, ने शो के लिए बेहतरीन कहानियां लिखीं,. वह बोले, “तब किरदार इतने प्रसिद्ध नहीं थे. दर्शक कहानी की वजह से शो देखते थे, कहानी ही शो का असली हीरो थी.”

किरदारों से जुड़ गया दर्शक

समय के साथ, एसीपी प्रद्युमन, अभिजीत, डॉ. सालुंखे, दया, फ्रेडी और बाद में पंकज, सचिन, पूर्वी, तारिका जैसे किरदार लोगों के दिलों में बस गए.

दयानंद ने कहा,“कुछ एपिसोड वाकई कमजोर थे, लेकिन लोग फिर भी देखते थे क्योंकि वे उन किरदारों से जुड़ चुके थे. कलाकारों का रिश्ता दर्शकों के साथ ही शो की असली ताकत था.”

21 साल की सफलता पर क्या बोले दयानंद?

अभिनेता ने आखिर में कहा कि शो की लंबी उम्र और उसकी वापसी का श्रेय दर्शकों के प्यार को जाता है. वह कहते हैं, “कहानी और किरदारों का सही संयोजन, साथ ही कलाकारों की टीमवर्क, यही वजह है कि ‘सीआईडी’ 21 साल तक चला और आज भी दर्शकों के दिलों में उतना ही जिंदा है.”

यह भी पढ़ें: Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: 13वें दिन पास या फेल? हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म का दर्शकों पर चढ़ा जूनून, बजट से दोगुनी हुई कमाई

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola