20वें दिन ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार धीमी या मजबूत? जानें तीसरे हफ्ते का हाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Feb 2026 2:17 PM

विज्ञापन

मर्दानी 3 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Mardaani 3 Box Office Collection Day 20: रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर मर्दानी 3 ने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. फिल्म की शुरुआत भले ही औसत रही, लेकिन मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव रिव्यू के दम पर इसने रफ्तार पकड़ी.

विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Collection Day 20: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी एक बार फिर बड़े पर्दे पर गूंज रही है. 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की हो, लेकिन वक्त के साथ इसने अपनी पकड़ मजबूत कर ली. शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी का रौब दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. रिलीज के 20वें दिन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं.

20वें दिन की कमाई ने चौंकाया

मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, खासकर वर्किंग डेज पर इसका असर साफ दिखा. हालांकि दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी. Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने करीब 0.50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

डे वाइज मर्दानी 3 का कलेक्शन

  • Day 1- 4 Cr
  • Day 2- 6.25 Cr
  • Day 3- 7.25 Cr
  • Day 4- 2.25 Cr
  • Day 5- 2.6 Cr
  • Day 6- 2.1 Cr
  • Day 7- 1.85 Cr
  • Day 8- 1.85 Cr
  • Day 9- 3.5 Cr
  • Day 10- 4.25 Cr
  • Day 11- 1.2 Cr
  • Day 12- 1.6 Cr
  • Day 13- 1.1 Cr
  • Day 14- 1.1 Cr
  • Day 15- 0.60 Cr
  • Day 16- 1.65 Cr
  • Day 17- 1.1 Cr
  • Day 18- 0.5 Cr
  • Day 19- 0.65 Cr
  • Day 20- 0.5 Cr

Total Collection- 45.90 Cr

टक्कर में कई बड़ी फिल्में

मर्दानी 3 को रिलीज के साथ ही जबरदस्त मुकाबले का सामना करना पड़ा. सनी देओल की बॉर्डर 2 पहले से ही सिनेमाघरों में मौजूद थी. इसके बाद शाहिद कपूर की ओ रोमियो और शनाया कपूर की तू या मैं ने भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री कर ली.

यह भी पढ़ें- O Romeo: फिल्म की कमाई ने चौंकाया या किया निराश? जानें छठे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola