O Romeo: फिल्म की कमाई ने चौंकाया या किया निराश? जानें छठे दिन का कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Feb 2026 8:59 AM
ओ रोमियो का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
O Romeo: ‘ओ रोमियो’ की बॉक्स ऑफिस जर्नी अभी तक उम्मीदों जैसी नहीं रही है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने हफ्ते की शुरुआत में थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी, लेकिन कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया. चलिए आपको बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
O Romeo Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की कमाई में उतार-चढ़ाव साफ दिख रहा है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने मंगलवार को ऑफर और डिस्काउंट का फायदा उठाते हुए अच्छी कमाई की, लेकिन बुधवार को कलेक्शन फिर नीचे आ गया. फिल्म के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म अभी तक उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है. छठे दिन मूवी ने सिंगल डिजिट में कमाई की. आइए आपको बताते हैं कलेक्शन के बारे में.
छठे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट
‘ओ रोमियो’ ने सोमवार को गिरावट दर्ज की थी, लेकिन मंगलवार को लो प्राइस टिकट की वजह से कलेक्शन बढ़कर 5.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को फिल्म की कमाई घटकर करीब 3.50 करोड़ रुपये रह गई. जिस रफ्तार से फिल्म को आगे बढ़ना चाहिए था, वह फिलहाल नजर नहीं आ रही.
किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की
- O Romeo Box Office Collection Day 1- 8.5 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 2- 12.65 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 3- 9 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 4- 4.75 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 5- 5.35 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 6- 3.50 करोड़ रुपये
O Romeo Total Collection- 43.85 करोड़ रुपये
बजट के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘ओ रोमियो’ का बजट लगभग 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. ऐसे में पहले छह दिनों का कलेक्शन निराशाजनक माना जा रहा है. अगर जल्द ही कलेक्शन में बड़ा उछाल नहीं आता, तो फिल्म के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है.
शाहिद-विशाल की जोड़ी फिर चूकी?
‘ओ रोमियो’ निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की साथ में चौथी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्में की थी. इनमें ‘कमीने’ और ‘हैदर’ को क्रिटिक्स ने सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औसत रही. वहीं ‘रंगून’ फ्लॉप साबित हुई थी. इस बार उम्मीद थी कि यह जोड़ी एक बड़ी हिट देगी, लेकिन शुरुआती आंकड़े कुछ और कहानी कह रहे हैं.
यह भी पढ़ें– शाहिद कपूर–तृप्ति डिमरी की जोड़ी का कमाल, ‘ओ’रोमियो’ ने पकड़ी रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










