NTR 31: जाह्नवी कपूर के बाद इस कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे जूनियर एनटीआर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Oct 2024 9:17 AM

विज्ञापन

NTR 31: जूनियर एनटीआर जल्द ही देवरा के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म एनटीआर 31 में नजर आएंगे इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

विज्ञापन

NTR 31: कोरातला शिवा की निर्देशित ‘देवरा’ में धमाल मचाने के बाद जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनटीआर 31’ के लिए प्रशांत नील के साथ हाथ मिला चुके हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसा होना भी वाजिब है क्योंकि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील साउथ इंडस्ट्री के दो दिग्गज नाम हैं. ऐसे में इस फिल्म में एनटीआर किस एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे उसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

कब शुरू होगी NTR 31 की शूटिंग?

जूनियर एनटीआर की फिल्म NTR 31 की शूटिंग शेड्यूल की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर 2024 में शुरू हो गई है. फिल्मी लीड एक्ट्रेस की बात करें तो जूनियर एनटीआर अपने आखिरी फिल्म में जानवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे. अब जल्द ही एक्टर कन्नड़ एक्ट्रेस रुकमणी वसंत के साथ रोमांस करते दिखेंगे. हालांकि, इस बात पर अभी मेकर्स से कोई ऑफिशल अपडेट नहीं मिली है.

Also Read: Vettaiyan: रिलीज से पहले ही रजनीकांत की वेट्टैयन ने थलपति विजय की द GOAT का तोड़ा रिकॉर्ड, करेगी बंपर ओपनिंग

Also Read: Devara Sequel: कब रिलीज होगा ‘देवरा’ का दूसरा भाग, जूनियर एनटीआर ने बताया पूरा सच

कब रिलीज होगी NTR 31?

जूनियर एनटीआर की फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था. साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनने वाली है, जबकि फिल्म को मैन ऑफ द मासेस के नाम से प्रमोट किया जाएगा. मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा कि, “इस बार, धरती हिलेगी उनके राज में. एनटीआर नील 9 जनवरी 2026 को धरती पर कदम रखेंगे.”

जूनियर एनटीआर का वर्क फ्रंट

जूनियर एनटीआर अभी हाल ही में देवरा: पार्ट 1 में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ जानवी कपूर और सैफ अली खान नजर आए थे. फिल्म में जूनियर एनटीआर ने देवरा का जबरदस्त किरदार निभाया था. इस फिल्म के बाद एक्टर अयान मुखर्जी की वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ और प्रशांत नील की सालार पार्ट 2 में भी नजर आएंगे.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola