Vettaiyan: रिलीज से पहले ही रजनीकांत की वेट्टैयन ने थलपति विजय की द GOAT का तोड़ा रिकॉर्ड, करेगी बंपर ओपनिंग

Updated:
विज्ञापन
Vettaiyan: रिलीज से पहले ही रजनीकांत की वेट्टैयन ने थलपति विजय की द GOAT का तोड़ा रिकॉर्ड, करेगी बंपर ओपनिंग

Vettaiyan: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने थलपति विजय की द GOAT के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

विज्ञापन

Vettaiyan: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की ओर से निर्देशित तमिल फिल्म वेट्टैयन पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी है, कि जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई, इसने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया और हाल ही में रिलीज हुई थलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम उर्फ GOAT को भी पीछे छोड़ दिया. मोस्ट अवेटेड मूवी 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसलिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक अभी से ही टिकट बुक करवा रहे हैं.

वेट्टैयन ने द GOAT के इस रिकॉर्ड को तोड़ा

मीडिया रिपोर���ट के अनुसार, वेट्टैयन के लिए टिकट बुकिंग में GOAT के लिए बुक किए गए टिकटों की तुलना में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. बुक माई शो साइट पर अब तक वेट्टैयन की 1.40 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जो द GOAT, इंडियन 2 और रयान से काफी ज्यादा है. कहा जा रहा है कि तमिल सिनेमा के दिग्गज को फिल्म में उनकी भूमिका के लिए अनुमानित 100-125 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

वेट्टैयन इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी रिकॉर्ड

व्यापार विश्लेषकों ने यह भी भविष्यवाणी की है कि ‘वेट्टैयन ‘ की प्री-बुकिंग बिक्री संख्या कई रिकॉर्ड बनाऐगी, क्योंकि रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद एक साथ आ रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत का किरदार एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में दिखाया गया है, जिसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया गया था.

इन फिल्मों के साथ वेट्टैयन की होगी टक्कर

वेट्टैयन बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और वेदांग रैना के जिगरा और राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के साथ टकराएंगी. साउथ में धुआंधार कमाई करने के बावजूद उत्तर भारत में भी इसका अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होगा.

Also Read: रजनीकांत की नई फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 24 घंटों में बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट

Also Read: रजनीकांत के अस्पताल से डीचार्ज होने के बीच, अमिताभ बच्चन ने किया ‘वैट्टेय्यन’ का हिंदी ट्रेलर शेयर, लिखा ‘द हंटर आ गया…’

Also Read: Vettaiyan Trailer Breakdown: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी ले के आ रही है एक्शन और इमोशन्स से भरी कहानी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola