Dharmendra Death: ICU में थे धर्मेंद्र, फिर भी किया इस एक्टर को फोन, कहा था- जल्द घर लौट आएंगे, सब ठीक हो जाएगा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Nov 2025 5:27 PM
धर्मेंद्र का निधन, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद निकितिन धीर ने बताया कि उनके पिता की मौत पर धर्मेंद्र ने ICU से परिवार को फोन कॉल किया था. साथ ही कहा था कि वह जल्द ही घर लौट लाएंगे और सब ठीक भी हो जायेगा. आइए सबकुछ बताते हैं.
Dharmendra Death: बॉलीवुड आइकॉन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, जिसके बाद वे घर पर आराम कर रहे थे. सोमवार को मुंबई में परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई. कई सितारों ने उनके जाने को ‘एक युग का अंत’ बताया.
इसी बीच एक्टर नकितिन धीर ने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक बेहद इमोशनल याद साझा की. उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता पंकज धीर के निधन के बाद धर्मेंद्र ने ICU से उनके परिवार को फोन कर उन्हें संभाला और हिम्मत दी. आइए सबकुछ बताते हैं.
यहां देखें पोस्ट-
ICU से धर्मेंद्र ने किया था फोन
निकितिन ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ अपने पिता की तीन तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि इंडस्ट्री का सबसे सफल, सबसे मर्दाना और सबसे विनम्र हीरो केवल धरम अंकल थे. वह उन्हें “सबसे हैंडसम, सबसे सज्जन और सोने जैसे दिल वाले इंसान” कहा करते थे.
आगे निकितिन ने लिखा, “जब मेरे डैड का निधन हुआ, धरम अंकल ने ICU से मेरी मॉम को फोन कर प्रेम और संवेदनाएं भेजीं. उन्होंने कहा कि वह जल्द घर लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा.” निकितिन ने लिखा कि धर्मेंद्र उनके परिवार के बेहद करीब थे और वे उनकी गोद में बड़े हुए. उन्होंने हमेशा उनसे प्यार, दुआएं और अपनापन पाया.
निकितिन धीर: “धर्मेंद्र जैसा कोई नहीं होगा”
निकितिन ने यह भी लिखा, “हमेशा उनकी मुस्कान कमरे को रोशन कर देती थी. उनका आशीर्वाद से भरा हाथ हमेशा हमारे सिर पर रहता. सिनेमा के लिए आपके योगदान के लिए धन्यवाद. हमारे बचपन को खुशियों से भरने के लिए धन्यवाद. आपने हमें दिखाया कि एक असली इंसान कैसा होता है. ”
पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “आपकी जगह कोई नहीं ले सकता. धर्मेंद्र जैसा कोई नहीं होगा. पूरे परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं. बहुत सारा प्यार और सम्मान… ओम शांति. ”
बता दें कि निकितिन धीर के पिता और दिग्गज एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर के कारण निधन हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










