रिश्तों में जहर घोलती कहानी, ‘ना जाने कौन आ गया’ का टीजर वायरल

Updated:
विज्ञापन
रिश्तों में जहर घोलती कहानी, ‘ना जाने कौन आ गया’ का टीजर वायरल

Na Jaane Kaun Aa Gaya: ‘ना जाने कौन आ गया’ का टीजर एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाता है जिसमें प्यार के साथ दर्द, धोखा और बदला भी है. जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी का लव ट्रायंगल रिश्तों की सच्चाई और टूटते भरोसे की कहानी को सरल और असरदार तरीके से दिखाता है.

विज्ञापन

Na Jaane Kaun Aa Gaya Teaser Out: आज के दौर में जहां फिल्मों में प्यार को अक्सर परफेक्ट और खूबसूरत दिखाया जाता है, वहीं नई फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ इस धारणा को तोड़ती नजर आ रही है. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है, क्योंकि यह प्रेम कहानी के उस अंधेरे और खतरनाक पहलू को सामने लाता है, जिसके बारे में अक्सर लोग बात करने से कतराते हैं.

इंटेंस लव ट्रायंगल की झलक

फिल्म में जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी एक इंटेंस लव ट्रायंगल में नजर आते हैं. यह सिर्फ प्यार की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें नफरत, धोखा, बदला और इमोशनल टकराव की कई परतें देखने को मिलती हैं.

फिल्म रिश्तों की उस सच्चाई को दिखाती है जहां भरोसा कमजोर होता है, प्यार पजेशन में बदल जाता है और दिल टूटने के बाद इंसान खुद से भी दूर हो जाता है.

उत्तराखंड की वादियों में दर्द भरी शुरुआत

करीब 1 मिनट 10 सेकंड का टीजर खूबसूरत उत्तराखंड के दृश्यों से शुरू होता है. शांत और सुकून भरे विजुअल्स के बीच एक शायरी सुनाई देती है, जिसमें दर्द और जहर की हल्की झलक महसूस होती है. इसके बाद एक डाॅयलाॅग गूंजता है-
“कुछ सच जीने का हक छीन लेते हैं.”

शायरी खत्म होते ही एक अकेला और टूट चुका शख्स नजर आता है, जो अपने दर्द से जूझता दिखता है.

इमोशन, टकराव और बदले की आग

टीजर में आगे कई दमदार और भावुक सीन दिखते हैं. एक जगह मधुरिमा रॉय का किरदार पूछता है, “क्या हम लोग सही कर रहे हैं?” इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और प्यार, जुनून और गुस्से की टक्कर साफ दिखती है. इसमें रोमांटिक सीन, दुख भरे पल और झगड़े के दृश्य भी नजर आते हैं, जहां बदले की आग भी महसूस होती है. आखिर में प्रणय पचौरी माउथ ऑर्गन बजाते दिखते हैं और अचानक जतिन सरना माचिस से एक बड़े झूले को आग लगा देते हैं, जिससे टीजर का अंत थोड़ा दर्द भरा और बेचैन करने वाला लगता है.

कलाकारों ने कही दिल की बात

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जतिन सरना ने कहा कि ‘आज के समय में रिश्ते बहुत जटिल हो गए हैं, भरोसा जल्दी टूट जाता है और प्यार को समझना शायद सबसे मुश्किल भावना बन गया है, इसलिए यह फिल्म प्यार के सबसे सच्चे और अंधेरे पहलू को सामने लाती है’. वहीं मधुरिमा रॉय का मानना है कि ‘आज रिश्ते शर्तों पर टिके हैं, जहां ईगो, डर और असुरक्षा हर चीज को प्रभावित करते हैं, और यही कहानी दिखाती है कि प्यार जितना खूबसूरत हो सकता है, उतना ही खतरनाक भी’.

मेकर्स और रिलीज डेट

यह फिल्म धवन फिल्म्स और विकास अरोड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी है. फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है, जबकि रीत अरोड़ा को-प्रोड्यूसर हैं. ‘ना जाने कौन आ गया’ 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

कुल मिलाकर, ‘ना जाने कौन आ गया’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों के उस कड़वे सच का आईना है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. प्यार, जुनून और बदले की यह कहानी दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर गहरी छाप छोड़ने का दम रखती है.

देखें ‘The Tantra Code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द

यह भी पढ़ें: ‘दो दीवाने सहर में’ की बैकस्टोरी आई सामने, किरदारों से गहराई से जुड़े भंसाली

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola