Merry Christmas OTT: फाइनली! कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ इस ओटीटी पर देखें

Merry Christmas OTT: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मेरी क्रिसमस जनवरी में रिलीज हुई थी. फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Merry Christmas OTT: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस जनवरी में रिलीज हुई थी. अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है.

मेरी क्रिसमस भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन आलोचक श्रीराम राघवन के निर्देशन से प्रभावित दिखे.

मेरी क्रिसमस एक मर्डर मिस्ट्री है. पहली बार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने साथ में काम किया है. दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई.

फिल्म में संजय कपूर, राधिका आप्टे, टीनू आनंद और विनय पाठकर ने भी काम किया है. बता दें कि मूवी का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया हा. उन्होंने अंधाधुन और बदलापुर जैसी फिल्में बनाई है.

फिल्म को को 2 घंटे और 24 मिनट के स्वीकृत रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है. वहीं, प्रभात खबर ने फिल्म को तीन स्टार दिए है.

कैटरीना कैफ ने एक फिल्म फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को लेकर कहा, मेरी क्रिसमस, उनके करियर की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है. उन्होंने कहा कि निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करना उनका लक्ष्य रहा है.

कैटरीना ने विजय सेतुपति के साथ काम करने के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें वह काफी मेहनती और क्लासी स्टार लगे. उन्हें हिंदी और तमिल भाषाओं के बीच स्विच करते हुए देखने काफी मजेदार था.

कैटरीना कैफ अगली बार फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएगी. इसमें कार्तिक आर्यन और श्रध्दा कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज की जाएगी.

पिछली बार कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के अपोजिट नजर आई थी. फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में दिखे थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










