Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: रितेश देशमुख या फरहान अख्तर, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी? जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Nov 2025 9:50 AM
मस्ती 4 बनाम 120 बहादुर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: सिनेमाघरों में 21 नवंबर को 120 बहादुर और मस्ती 4 रिलीज हो गई है. फरहान अख्तर की फिल्म या रितेश देशमुख की मूवी, बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारेगी, इसके बारे में आपको बताते हैं. आइए पहले दिन के कलेक्शन का आंकड़ा बताते हैं.
Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: फिल्म मस्ती 4, 120 बहादुर और गुस्ताख इश्क 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. तीनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर उतना खास बज नहीं है. मस्ती 4 में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर मिलाप जावेरी की फिल्म को कड़ी टक्कर फरहान अख्तार की मूवी 120 बहादुर देगी. 120 बहादुर में फरहान के साथ राशि खन्ना ने काम किया हैं. आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी.
पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है 120 बहादुर?
120 बहादुर को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 1962 के इंडो-चाइना वॉर के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में लड़ने वाले 120 बहादुर सैनिकों की कहानी है. फिल्म के ट्रेलर को ठीक ठाक रिस्पांस दर्शकों से मिला. फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य किरदार में है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की ओर से प्रोड्यूस की गई यह फिल्म पहले दिन कोई खास कमाई नहीं करेगी, ऐसा आंकड़े बता रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे 2-4 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. फिल्म लिमिटेड स्क्रीन्स पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मस्ती 4 पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है?
‘मस्ती 4’ की एडवांस बुकिंग में कोई खास कमाई नहीं हुई है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन 2-3 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. हालांकि फाइनल आंकड़े मूवी आज शाम तक आएंगे. मस्ती फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म मस्ती 4 एक कॉमेडी ड्रामा है जिसके डायरेक्टर मिलाफ जावेरी है. सबसे पहले साल 2004 में मस्ती रिलीज हुई और उसके बाद ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मस्ती 4 के ट्रेलर को कोई खास दर्शकों से रिस्पांस नहीं मिला है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म थिएटर्स में कमाल दिखा पाती है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










