Manoj Kumar के निधन पर PM मोदी ने शेयर की सालों पुरानी तसवीर, अक्षय कुमार बोले- अपने देश के लिए प्रेम और गर्व जैसा…

Updated:
विज्ञापन

pm modi mourns Manoj Kumar death

Manoj Kumar Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया. उनकी उम्र 87 साल थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और सालों पुरानी फोटो भी शेयर की. बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं.

विज्ञापन

Manoj Kumar Death: भारतीय एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया. मनोज कुमार ने ‘उपकार’ (1967), ‘पूरब और पश्चिम’ (1970), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ (1974) और ‘क्रांति’ (1981) जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया था. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारें से नवाजा भी जा चुका हैं. उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को होगा. उनके निधन पर सेलेब्स, राजनेता दुख जता रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने मनोज कुमार संग शेयर किए अनसीन फोटोज

पीएम मोदी में बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर कुछ अनसीन फोटोज पोस्ट की. फोटो के साथ ही उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “महान एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ. वह भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति भावना के लिए याद किया जाता है, जो उनकी फिल्मों में भी झलकती थी. मनोज जी के कार्यों ने देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया और वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.”

अक्षय कुमार बोले- अगर हम कलाकार ही…

अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर लिखा, ”मैंने उनसे सीखते हुए बचपन बिताया कि अपने देश के लिए प्रेम और गर्व जैसा कोई दूसरा भाव नहीं होता. अगर हम कलाकार ही इस भावना को दिखाने की पहल नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? वह एक बेहतरीन इंसान थे और हमारी फिल्मी दुनिया की सबसे बड़ी धरोहरों में से एक थे.मनोज सर को श्रद्धांजलि. ॐ शांति. ”

फिल्म निर्माता अशोक पंडित बोले- पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे. यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी.”

यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola