Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चला शिवम पंडित का जादू, तीन दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Updated:
विज्ञापन

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 100 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंचकर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 15 अगस्त के मौके पर फिल्म की कमाई ने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह रविवार को भी देखने को मिली. वीकेंड खत्म होते-होते फिल्म ने ऐसा कलेक्शन किया है कि अब तीन दिनों में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से बस थोड़ा दूर है. अब सवाल है कि तीसरे दिन शिवम पंडित ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ बटोरे? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन तक कितनी हुई कमाई?

image.png
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3, फोटो- Sacnilk

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने इस दिन भारत में 26.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. रविवार को इसे देशभर में 9,401 शोज मिले थे. शनिवार के मुकाबले कमाई थोड़ी नीचे जरूर आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी अच्छा परफॉर्म किया. तीन दिनों में ‘आवारापन 2’ की इंडिया नेट कमाई 82 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 98.40 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. यानी 100 करोड़ क्लब अब बस थोड़ा ही दूर है.

Awarapan 2 Day Wise Collection: पहले दो दिन मिली थी अच्छी शुरुआत

‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी. इसके बाद 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला और दूसरे दिन कमाई सीधे ऊपर चली गई. शनिवार को फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तीसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी अपने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाया. यानी वीकेंड पर शिवम पंडित का कमबैक दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी रही.

Awarapan 2 Worldwide Collection: तीन दिन में 100 करोड़ पार

भारत के अलावा फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रविवार को ‘आवारापन 2’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 4 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 12 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म ने तीन दिनों में 110.40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यानी फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

Awarapan 2 Story: फिर लौट आया शिवम पंडित

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. यह कहानी 2007 में आई पहली फिल्म के करीब 19 साल बाद आगे बढ़ती है. पिछली फिल्म के क्लाइमैक्स में शिवम को छह गोलियां लगी थीं, लेकिन वह बच गया था. इसके बाद वह क्राइम की दुनिया से दूर होकर गांव में अकेली जिंदगी जीने लगता है.

शिवम अभी भी अपनी मोहब्बत रीमा को खोने के दर्द से बाहर नहीं आया है. लेकिन उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब वह एक बच्चे को इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग से बचाता है. इसके बाद शिवम फिर से एक खतरनाक मिशन में फंस जाता है. फिल्म में दिशा पाटनी ने जारा का किरदार निभाया है, जो शिवम के मिशन से जुड़ी एक रहस्यमयी लड़की है.

Awarapan 2 Cast: फिल्म में कौन-कौन है?

‘आवारापन 2’ का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं. इनके अलावा शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंता कोहली, अतुल कुमार और पूरन गब्बी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. वहीं, फिल्म का म्यूजिक मिथुन, अमाल मलिक, जीत गांगुली, अखिल सचदेवा और वसीफ अहमद ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Day 2: इमरान हाशमी या सनी देओल? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा, कौन रहा पीछे?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola