Mahavatar Narsimha OTT Release: ‘सैयारा’ जैसी छोटे बजट की ब्लॉकबस्टर ओटीटी पर रिलीज, जानें कब और कहां देखें ‘महावतार नरसिम्हा’
‘महावतार नरसिम्हा’ ओटीटी पर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Mahavatar Narsimha OTT Release: ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर 19 सितंबर से स्ट्रीम होगी. जानें कब और कहां देखें इस फिल्म को जिसने बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ का कलेक्शन किया.
Mahavatar Narsimha OTT Release: महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद अब ओटीटी पर एंट्री कर ली है. अगर आप थिएटर में इस फिल्म को देखने से चूक गए थे, तो अब घर बैठे इस ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड मूवी का आनंद ले सकते हैं. आइए स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताते हैं.
कब और कहां देखें ‘महावतार नरसिम्हा’?
फैंस लंबे समय से फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे थे. अब यह इंतजार खत्म हो गया है. नेटफ्लिक्स में फिल्म के डिजिटल डेब्यू की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, “भक्ति शक्ति का रूप लेगी. आ रहे हैं महावतार नरसिम्हा.”
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
- रिलीज डेट: 19 सितंबर
- स्ट्रीमिंग टाइम: दोपहर 12:30 बजे से
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह एनिमेटेड फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
- बजट: लो-कॉस्ट प्रोडक्शन
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹325.65 करोड़
- इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस: ₹250.2 करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कम उम्मीदों के बावजूद फिल्म ने माउथ पब्लिसिटी के सहारे ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. ऐसी ही सफलता इस साल रिलीज हुई मोहित सूरी की 60 करोड़ी फिल्म ‘सैयारा’ ने हासिल की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा भारत में और 550 करोड़ से ज्यादा दुनियाभर में कमाई की.
कहानी और खासियत
फिल्म भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद और दानव राजा हिरण्यकश्यपु की गाथा पर आधारित है. प्रह्लाद की भक्ति को देखकर भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया और अधर्म का अंत किया.
फिल्म के विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखते हैं. यह एनिमेटेड फिल्म क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










