Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: फिल्म लापता लेडीज की कमाई में दिखा उछाल, जानें टोटल कलेक्शन
Laapataa Ladies
Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज इन दिनों चर्चा में है. फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शकों को पसंद आ रही है. चलिए आपको बताते हैं दूसरे दिन कितनी कमाई हुई.

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: जिओ स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने शानदार काम किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक भारत में कुल 2.42 करोड़ की कमाई कर ली है.

फिल्म लापता लेडीज ने ग्रास वर्ल्ड वाइड 3.85 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम किया है. बता दें कि ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.02 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1.40 करोड़ हो गया है.

बेहतरीन रिव्यूज और जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के बीच फिल्म की कमाई बढ़ रही है. ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक हेल्थी वीकेंड टोटल का वादा करता है.

फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 126% की ग्रोथ दर्ज की है. मूवी आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है.

इसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है.स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखा है और इसके डायलॉग दिव्यनिधि शर्मा ने लिखा है.

प्रभात खबर ने मूवी को 3.5 स्टार की रेटिंग दी है. कहानी की बात करें तो यह मध्यप्रदेश में स्थित काल्पनिक प्रदेश निर्मल प्रदेश में साल 2001 में सेट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










