Kantara Chapter 1 की रिलीज से पहले ‘रिबेल’ सॉन्ग आउट, दिलजीत दोसांझ की आवाज ने लूटी महफिल, आपने देखा VIDEO

कंतारा चैप्टर 1 रिबेल सॉन्ग आउट
Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. साल 2022 में कंतारा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस प्रीक्वल का बेसब्री से इंताजर कर रहे थे और फाइनली अब यह 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस […]
Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. साल 2022 में कंतारा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस प्रीक्वल का बेसब्री से इंताजर कर रहे थे और फाइनली अब यह 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर वरुण धवण की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ होगी एडवांस बुकिंग में कंतारा चैप्टर 1 आगे चल रही है और बड़ी ओपनिंग दर्ज करने के लिए तैयार है. इसी बीच अब मूवी का ‘रिबेल’ गाना रिलीज कर दिया गया है.
कंतारा चैप्टर 1 का रिबेल सॉन्ग रिलीज
दिलजीत दोसांझ की ओर से गाया गया, “कंतारा: चैप्टर 1” का “रिबेल” गाना काफी धमाकेदार और एनर्जी से भरा हुआ है. सिंगर की आवाज हर फ्रेम में जादू बिखेरती है वहीं वीडियो में दिलजीत की मौजूदगी पूरे माहौल को और भी निखार देती है. मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर “रिबेल” गाना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक आवाज जो विद्रोह की दहाड़ती है, एक धुन जो आपकी रूह को झकझोर देती है… #कंताराचैप्टर1 का #रिबेल गाना #दिलजीत दोसांझ के जादू से और भी खास हो गया है! सिनेमाघरों में #कंताराचैप्टर1, 2 अक्टूबर को.”
कंतारा चैप्टर 1 के बारे में
कंतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज होगी. ऋषभ शेट्टी की ओऱ से लिखित और निर्देशित, फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “कंतारा” का प्रीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी. अपकमिंग फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज की बात करें तो सुबह 11 बजे तक इसने 12 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्म पहली कंतारा की घटनाओं से सदियों पहले की कहानी पर बेस्ड है. यह मूवी पहले पार्ट में दिखाए गए रहस्यों की पड़ताल करती है. इसमें रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










